अजमेर

Rajasthan Political Controversy: दिल्ली की CM पर अश्लील टिप्पणी, गुस्साए भाजपाइयों ने थाने में आरोपी पर फेंकी स्याही

BJP Mahila Morcha Protest: अजमेर शहर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कथित प्रभारी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री पर कथित अश्लील टिप्पणी किए जाने के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए गंज व सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

3 min read
May 01, 2026
पीयूष सुराणा पर स्याही फेंकने के दौरान भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता। फोटो: पत्रिका

Ajmer News: अजमेर शहर कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के कथित प्रभारी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री पर कथित अश्लील टिप्पणी किए जाने के बाद भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए अजमेर के गंज व सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

देर शाम भाजपा महिला मोर्चा ने गंज थाने में उग्र प्रदर्शन के दौरान आरोपी युवक के चेहरे पर 'स्याही' फेंक दी। इधर, आरोपी युवक ने अपनी सोशल मीडिया आईडी हैक होने की सफाई दी। वहीं देर शाम दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत दी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें

Pachpadra Refinery: ‘काले सोने’ ने एक दशक पहले भरी झोली, अब रिफाइनरी से उम्मीद; यूं बदलेगी राजस्थान की तस्वीर

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह अजमेर शहर कांग्रेस के आईटी सेल के पूर्व प्रभारी पीयूष सुराणा के सोशल मीडिया अकाउंट्स से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पोस्ट शेयर करके उस पर अश्लील टिप्पणी कर दी गई। पोस्ट में रेखा गुप्ता, शहीद भगतसिंह और कांग्रेस सरकार को लेकर ऐतिहासिक संदर्भ भी दिया गया।

पोस्ट के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व उनकी टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर हिमांशु जांगिड़ से मुलाकात कर मामले में सख्ती से कार्रवाई की मांग की।

एएसपी हिमांशु जांगिड़ के समक्ष आपत्ति दर्ज करवाती महिला पदाधिकारी। फोटो: पत्रिका

जताया विरोध, थाने में शिकायत

भाजपा के जिला मीडिया संयोजक विक्रमसिंह ने घटना को गंभीर बताते हुए पहले गंज, सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी नारी सम्मान के खिलाफ है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

आरोपी का दावा : आइडी हैक हुई थी

विवाद बढ़ने के बाद पीयूष सुराणा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी फेसबुक आईडी 10 दिन पहले हैक हो गई थी। उन्होंने पहले भी पोस्ट के जरिए लोगों को सतर्क किया था। सुराणा के अनुसार, जैसे ही उसे आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिली, उसने तुरंत पासवर्ड बदलकर पोस्ट हटा दी।

भाई ने दी शिकायत

कांग्रेस नेता वैभव जैन ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपराध करता है तो पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी और कोर्ट सजा देगी लेकिन भाजपा महिला पदाधिकारी ने कानून हाथ में लेते हुए पुलिस कस्टडी में स्याही डालना भी गलत है। पीयूष के भाई श्रेयांश सुराणा ने गंज थाने में शिकायत दी है।

अभद्र टिप्पणी पर जताई नाराजगी

देर शाम को भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं के साथ गंज थाने पहुंच गई। यहां पुलिस ने आरोपी युवक पीयूष सुराणा को पूछताछ के लिए बुलाया। आक्रोशित महिला मोर्चा की पदाधिकारी कमरे में दाखिल हो गई। उन्होंने सुराणा को अभद्र टिप्पणी पर खरी-खोटी सुनाई। महिला मोर्चा कार्यकर्ता की भीड़ में किसी ने पीयूष पर स्याही फेंक दी।

मातृ शक्ति देगी जवाब

दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री पर कांग्रेस के आईटी प्रकोष्ठ के कथित पदाधिकारी पीयूष सुराणा ने सोशल मीडिया पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी की है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोपी को सबक सिखाया है। भविष्य में भी कोई ऐसी हिमाकत करेगा। उसको भी मातृ शक्ति ऐसा ही जवाब देगी। कांग्रेस को भी ऐसे व्यक्ति और उसके कृत्य की भर्त्सना करनी चाहिए।
-भारती श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा अजमेर

वर्तमान में किसी पद पर नहीं

पीयूष सुराणा पूर्व में कांग्रेस सुराणा में काग्रेस आईटी सेल प्रभारी था। वर्तमान में किसी पद पर नहीं है। टिप्पणी किया जाना अशोभनीय है।
-डॉ. राजकुमार जयपाल, अध्यक्ष शहर कांग्रेस

इनका कहना है

सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। प्रकरण में दी गई शिकायत पर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत दी गई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दरगाह थाना प्रभारी को जांच दी गई है।
-हिमांशु जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)

ये भी पढ़ें

राजस्थान में RERC का अहम फैसला, बिजली चोरी के मामलों में फंसे उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
Also Read
View All