अजमेर

परिवार सूनी आंखो से कर रहा इंतजार, नहीं पता था एेसा हो जाएगा हादसा की भाई दूज की खुशियां बदल जाएगी मातम में

आनासागर झील में डूबने से शनिवार को एक प्रौढ़ की मौत हो गई। शव को बाहर निकालने में सिविल डिफेंस की टीम को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

2 min read
Oct 22, 2017
old man fall down in aanasagr when he went for morning walk

अजमेर . आनासागर झील में डूबने से शनिवार को एक प्रौढ़ की मौत हो गई। शव को बाहर निकालने में सिविल डिफेंस की टीम को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम साढ़े सात बजे करीब शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को निकाल कर नेहरू चिकित्सालय के चीरघर में रखवा दिया है।

सिविल डिफेंस के प्रभारी विजय यादव के अनुसार मृतक लौंगिया निवासी बिल्डिंग मेटेरियल ठेकेदार मि_ूलाल (62) था। वह आनासागर बारादरी पर रोजाना की तरह शनिवार तड़के टहलने गया था। उसके साथ उसका दोस्त सोहनलाल जैन भी था। टहलते-टहलते जैन तो आगे निकल गया लेकिन मि_ूलाल संभवत: लघुशंका के इरादे से बारादरी के ऋषि घाटी वाले छोर पर झील के पास गया। वहां पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया।

इस बीच सोहनलाल ने पीछे मुड़कर देखा तो नजर नहीं आया। उसने आसपास ढूंढा इसके बाद वह बाहर आया जहां मृतक का स्कूटर खड़ा था। जैन ने इसकी सूचना घरवालों को दी। घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। मृतक के अंतिम बार देखे जाने वाले स्थल पर सिविल डिफेंस की टीम ने भी तलाशी शुरू कर दी। जहां कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम साढ़े सात बजे बिलाई डाल कर शव बाहर निकाला जा सका।


कौन कराए पोस्टमार्टम!

शव के बाहर आने के बाद तीनों थानों की पुलिस क्षेत्राधिकार को लेकर तर्क देने लगी। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने घटना स्थल को गंज में होना बताया। जबकि कोतवाली व गंज थाना पुलिस ने इसे क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में होना बताया।

दरअसल आनासागर झील का क्षेत्रफल तीन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बारादरी का हिस्सा कोतवाली, क्रिश्चियनगंज क्षेत्र का वैशाली नगर क्षेत्र रीजनल कॉलेज के पहले तक का भाग क्रिश्चियनगंज थाने का व पुष्कर रोड से सटा क्षेत्र ऋषि घाटी तक गंज थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद हुआ लेकिन अंत में पुलिस थाना गंज क्षेत्र में घटना होना तय हुआ। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।


झील में शव तैरता पाया गया

इसी प्रकार आनासागर झील में डूबने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जेलरवाली गली निवासी पाबूसिंह राठौड़ 18 अक्टूबर को घर से चला गया था। बाद में उसका शव आनासागर झील में तैरता पाया गया। मृतक एसबीआई बैंक में गार्ड के पद पर कार्यरत था। उसकी पोस्टिंग किशनगढ़ में बताई गई है।

Published on:
22 Oct 2017 12:06 pm