अजमेर

अगर आप भी जा रहे हैं बाजार तो जाने से पहले जान लें ये वन-वे-व्यवस्था

शहर के मुख्य मार्ग पर आज से वन-वे
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 1:55 PM IST
One-way traffic arrangement in ajmer
अगर आप भी जा रहे हैं बाजार तो जाने से पहले जान लें ये वन-वे-व्यवस्था

अजमेर. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ऐलिवेटेड रोड बनाने में आ रही परेशान की देखते हुए यातायात पुलिस ने मंगलवार से मुख्य मार्ग पर एक तरफा यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। अब पृथ्वीराज मार्ग व कचहरी रोड पर वन-वे यातायात ही रहेगा। यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने बताया कि शहर में स्टेशन रोड, पीआर मार्ग और कचहरी रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण सिंफोनिन एंड ग्राफिक्स प्रा.लि. कम्पनी की ओर से किया जा रहा है। दोतरफा यातायात के साथ एलिवेटेड रोड निर्माण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इससे कई मर्तबा जाम के हालात बन जाते हैं। ऐसे में मंगलवार से शहर में पीआर मार्ग और कचहरी रोड पर वन-वे यातायात की व्यवस्था की गई है।

यूं रहेगी व्यवस्था

-रेलवे स्टेशन, गांधी भवन की तरफ से आने वाले वाहन गांधी भवन, चूड़ी बाजार, पी.आर.मार्ग,आगरागेट, फव्वारा सर्किल, बजरंगगढ से होते हुए जाएंगे।

-बजरंगगढ़ चौराहा, फव्वारा चौराहा से आने वाला वाहन आगरागेट से सूचना केन्द्र चौराहा, इंडिया मोटर सर्किल, कचहरी रोड होते हुए गांधी भवन, स्टेशन रोड से गुजरेंगे।

-गांधी भवन चौराहा से पीआर मार्ग, आगरागेट, फव्वारा चौराहा, बजरंगगढ़ तक दोनों तरफ ठेले और वाहन पार्क नहीं किए जा सकेंगे।

-आगरागेट चौराहा से सूचना केन्द्र चौराहा, इंडिया मोटर चौराहा, कचहरी रोड, गांधी भवन रोड के दोनों तरफ ठेले व वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे।

-जिन टेम्पो का 15 दिन बाहर व 15 दिन अन्दर का परमिट है, वे टेम्पो चालक/मालिक टेम्पों को परमिट की शर्तों के अनुसार वाहनों का संचालन करेगे। जो चालक/मालिक परमिट शर्तों की पालना नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Published on: