अजमेर

आप भी हो जाए होशियार, ऑनलाइन मार्केटिंग में ठगी का कारोबार

कार बेचने का झांसा देकर ठगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2019, 12:33 AM IST
Feature image

अजमेर.

सेलिंग वेबसाइट पर कार खरीदने को लेकर एक ग्रामीण ठगी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार छगनाराम पुत्र जगन्नाथ ने एक वेबसाइट पर कार बेचने का विज्ञापन देखा। पीडि़त ने विज्ञापन पर दिए नंबर पर फोन किया तो ठग ने उसे पेशगी के तौर पर कुछ पैसे भेजने की बात कही। पीडि़त ने पेटीएम के जरिए ठग को पैसे भेज दिए। कुछ दिन ठग ने फिर पैसे मांगे तो पीडि़त ने उसे दोबारा पैसे भेज दिए। ऐसे करके ठग ने छगनाराम से ९६ हजार रुपए मंगवा लिए। फिर एक दिन पीडि़त ने ठग को फोन किया तो उसे फोन उठाना बंद कर दिया। जब पीडि़त जयपुर में ठग के बताए पते पर गया तो वहां कोई नहीं मिला। तब जाकर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस पीडि़त के बताए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Published on: