अजमेर

अब चकमा नहीं दे पाएंगे साहब, उनके हर एक्शन पर रहेगी नजर

इसी पोर्टल पर अमह सूचनाएं भी जारी होंगी।कैमरे के माध्यम से संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

less than 1 minute read
Jun 03, 2019
online portal
online portal

अजमेर.

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कितने शिक्षक-विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, टाइम टेबल के अनुसार कक्षा हुई या नहीं..इन सब पर सरकार की निगाहें रहेंगी। सरकार तकनीकी और उच्च शिक्षा विभाग का नया पोर्टल तैयार करने में जुटी है। सभी संस्थाओं की सूचना इस पर अपलोड होंगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अधीन 230 सरकारी कॉलेज और करीब 1631 निजी कॉलेज हैं। इसी तरह संस्कृत शिक्षा में 33 सरकारी और करीब 40 निजी कॉलेज हैं। इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज की संख्या (सरकारी और निजी) करीब 500 से ज्यादा है। इसके अलावा 46 सरकारी, 47 निजी विश्वविद्यालय (तकनीकी, विधि और उच्च शिक्षा), 7 डीम्ड विश्वविद्यालय हैं। सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन, छात्रसंघ चुनाव, संगोष्ठी, कार्यशाला, सह शैक्षिक गतिविधियां और अन्य कार्यक्रम होते हैं।

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत सभी उच्च-तकनीकी शिक्षण संस्थाओं को डिजिटल इंडिया योजना से जोड़ा गया है। सरकार ने हायर-टेक्निकल एज्यूकेशन पोर्टल पर ऑटोमेशन मॉड्यूल तैयार किए हैं। इनमें शिक्षकों की जानकारी, मानव संसाधन, कॉलेज में सुविधाएं, समय-सारिणी और विद्यार्थी प्रबंधन मॉड्यूल शामिल है।

कॉलेज को भेजना होगा डाटा
प्रस्तावित बिन्दुओं के तहत सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को पोर्टल के लिए नियमित डाटा भेजना होगा। इनमें विभागवार स्टाफ की संख्या, नई भर्ती, परीक्षा, प्रवेश कार्यक्रम, सह शैक्षिक कार्यक्रम, नियमित कक्षाएं और अन्य सूचनाएं शामिल होंगी। डिजिटल इंडिया के अन्तर्गत उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग सभी कॉलेज पर नजर रखेगा। इसी पोर्टल पर अमह सूचनाएं भी जारी होंगी।

लगाए सीसीटीवी कैमरे
कई तकनीकी और उच्च शिक्षण संस्थानों ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। इनमें कक्षाएं, विज्ञान और कला संकाय की प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, मुख्य गेट, गलियारों, स्टाफ रूम, कैंटीन और अन्य क्षेत्र शामिल हैं। कैमरे ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़े गए हैं। उच्चाधिकारी कैमरे के माध्यम से संस्थाओं की कॉलेज की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।

Updated on:
01 Jun 2019 08:04 am
Published on:
03 Jun 2019 08:44 am