अजमेर

अजमेर के इस थाने से जप्त ट्रेक्टर ले गया मालिक

रामगंज थाना पुलिस
less than 1 minute read
May 27, 2023
tractor_chori_khulasa.png

अजमेर. रामगंज थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए बजरी के ट्रेक्टर को मालिक ले उड़ा। पुलिस ने बजरी के अवैध परिवहन और चोरी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रामगंज थान के एएसआई मणिराम शुक्रवार रात्रि 12 बजे गश्त पर थे। इसी दौरान बजरी से ओवरलोड ट्रेक्टर को रोककर पूछताछ करने पर चालक कानाराम और खलासी सुरेंद्र ने डुमाडा से बजरी लाना बताया। इस पर पुलिसकर्मी ट्रेक्टर और चालक-खलासी को लेकर थाने पहुंचे। रामगंज थाने से पहले चढ़ाई में ट्रेक्टर आगे नहीं बढ़ सका। इसके चलते पुलिसकर्मियों ने ट्रेक्टर को नीचे ही खड़ा करा दिया।
मौका पाकर ले उड़े ट्रेक्टर
पुलिसकर्मी चालक-खलासी को लेकर थाने चले गए। पीछे से मालिक कुशाल पटेल पुत्र शंभु सिंह मौका पाकर ट्रेक्टर ले उड़ा। आरोपितों के तीन-चार ट्रेक्टर हैं। भगवान गंज में गोदाम भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
27 May 2023 11:07 pm