अजमेर

Patrika Bird Fair : देखें, बालु रेत पर किस तरह दिया पक्षी संरक्षण का संदेश

अंतररास्ट्रीय बर्ड फेयर के समापन पर मनमोहक कलाकृति बनाई
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 7:40 PM IST
Patrika Bird Fair : देखें, बालु रेत पर किस तरह दिया पक्षी संरक्षण का संदेश
Patrika Bird Fair : देखें, बालु रेत पर किस तरह दिया पक्षी संरक्षण का संदेश

अजमेर.

पक्षियों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ये हमें संगठन और अनुशासन की सीख देते हैं। ये प्रकृति से उतना ही लेते हैं, जितने की इन्हें आवश्यकता होती है। इंसान की तरह संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करते।

कुछ इसी तरह का संदेश पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी कलाकृति के जरिए दिया। उन्होंने राजस्थान पत्रिका के तीन दिवसीय चौथे अंतररास्ट्रीय बर्ड फेयर के समापन के मौके पर बालु रेत से बर्ड फेयर की मनमोहक कलाकृति बनाई।

जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा, विधायक वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, एडीएम सिटी सुरेश सिंधी, पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप समेत अन्य अतिथियों ने जागरुकता का संदेश देती रावत की इस कलाकृति को सराहा।

परिन्दे अजमेर की शान, शांति और विकास का देते संदेश

आसमान में स्वच्छंद उडऩे वाले प्रवासी और देशी परिन्दे हमारी शान हैं। ये प्रकृति की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ हमें तनावमुक्ति, सतत विकास और शांति का संदेश देते हैं।

हमें परिन्दों के प्राकृतिक घरौंदों के साथ-साथ पर्यावरण को को बचाना चाहिए, ताकि भावी पीढ़ी को भी इन्हें देखने, समझने और जानने का अवसर मिले। कुछ ऐसे विचारों के साथ चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेयर का समापन हुआ।

राजस्थान पत्रिका, नगर निगम और एडीए के तत्वावधान में आयोजित समारोह में पेंटिंग, वीडियो-मोबाइल स्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि पक्षी जीवन में आनंद की अनुभूति कराते हैं।

पत्रिका के प्रयासों से बर्ड फेयर अब अजमेर की पहचान बन चुका है। झील में पक्षियों का कलरव देखना बेहद सुखद है। पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने पत्रिका के बर्ड फेयर ने पक्षियों के प्रति कौतूहल और जागृति पैदा की है। संपादकीय प्रभारी के. आर. मुण्डियार ने अतिथियों का स्वागत किया। शाखा प्रभारी बृजेश शर्मा ने आभार जताया।

Updated on:
20 Jan 2020, 7:40 PM IST
Published on: