अजमेर

Patrika impact: चेता जलदाय विभाग, कराई पाइप लाइन की मरम्मत

Patrika impact: इसमें जगह-जगह लीकेज होने से वॉल्व से हमेशा तेज रफ्तार से पानी बहता रहता था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2019, 7:46 PM IST
,
,pipe line leakage repair

अजमेर

मार्टिंडल ब्रिज और इसके आसपास बहते हजारों लीटर पानी की बर्बादी आखिर जलदाय विभाग को दिख गई है। विभागीय कार्मिकों ने पानी में लीकेज की मरम्मत की है।

अजमेर और इसके आसपास के इलाकों के लोग बीसलपुर बांध पर निर्भर हैं। बांध से नसीराबाद, माखुपुरा, आदर्श नगर, नसीराबाद रोड, स्टेशन रोड, रामगंज, केसरगंज, वैशाली नगर, होते हुए विभिन्न इलाकों तक स्टील पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचता है।

कई जगह टूट चुके थे पाइप

स्टील की पाइप लाइन मार्टिंडल ब्रिज के नीचे से भी गुजर रही है। इसमें जगह-जगह लीकेज होने से वॉल्व से हमेशा तेज रफ्तार से पानी बहता रहता था। इसके अलावा लाइन के ज्वॉइंट और पाइप कई जगह टूट चुके थे। इसको लेकर पत्रिका ने 26 जून को खबर प्रकाशित की थी।

पाइप लाइन की मरम्मत

जलदाय विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने वॉल्व सहित लाइन के लीकेज ठीक किए। इससे हजारों लीटर पानी की बर्बादी रुक गई है। मालूम हो कि ब्रिज के नीचे लगे वॉल्व से पानी का लोग मुफ्त में उपयोग कर रहे थे। लोडिंग टेम्पो, साइकिल और अन्य वाहनों पर लोग टैंक या टंकियां भरकर ले जाते थे।

Published on: