अजमेर

Peoples Initiative: अजमेर में कोरोना लॉकडाउन, प्लीज नहीं आएं आप यहां…

लोग छोटे-छोटे प्रयासों से कॉलोनी-मोहल्लों की सुरक्षा में जुटे हैं।
2 min read
Apr 16, 2020
peoples initiative in ajmer
peoples initiative in ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

कोरोना वायरस का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग हैं। खासतौर पर जब भारत सहित दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन हो तो सरकार के साथ लोगों पर जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। लॉकडाउन की कामयाबी भी आम लोगों की जागरुकता से ही संभव है। पिछले 22 दिन से अजमेर में भी लोगों ने ‘अपनी सुरक्षा अपने हाथ ’ को मंत्र मान लिया है। लोग छोटे-छोटे प्रयासों से कॉलोनी-मोहल्लों की सुरक्षा में जुटे हैं। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण नहीं फैले।

अजमेर में लोगों ने किए ये उपाय
-नया बाजार-शिव बाग जाने वाले रास्ते पर लोगों ने बल्लियों से रास्ते को बंद कर दिया है। बाकायदा यहां एक बोर्ड पर लिखा है लॉकडाउन...यहां आना मना है।
-वैशाली नगर-शांतिपुरा में कई प्रोविजन स्टोर पर काउन्टर के आगे दुकानदार रस्सी-तार बांधकर करा रहे हैं सोशल डिस्टेसिंग की पालना
-पेट्रोल पम्प पर एक-एक मीटर पर गोले बनाकर वाहनों को किया जा रहा दूर-दूर खड़ा। बारी आने पर दिया जा रहा है पैट्रोल
-अजमेर के चारों थाना क्षेत्र के कफ्र्यू ग्रस्त इलाकों में दूधिए ई-बाइक-रिक्शा से कर रहे हैं घर-घर दूध सप्लाई।
-नया बाजार, पुरानी मंडी सोलहथम्बा इलाके में ऊपरी मंजिलों पर लोगों ने धागे बांधकर लटका रखे हैं थैले। ठेले से सामान खरीदने और भुगतान भी इनके माध्यम से।
-जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के निकट मेडिकल की दुकानों से सामने बाइक और बॉक्स रखकर कराई जा रही है सोशल डिस्टेसिंग की पालना।

युवाओं की मददगार हेल्पलाइन...
एबीवीपी के महानगर मंत्री आशूराम ने बताया कि 96376700608 हैल्प लाइन पर उम्रदराज लोगों और बुजुर्गों और जरुरतमंदों की 24 घंटे मदद की जा रही है। एनयूआई के जिलाध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि 9828796162, 8290615182 हैल्पलाइन नंबर पर लोगों को खाद्य सामग्री और दवाएं पहुंचाई जा रही है। डॉ. राहुल भारद्वाज और राजीव भारद्वाज ने बतायाकि वे फेसबुक पर हेल्पलाइन चला रहेहैं। वैशाली नगर इलाके में जरूरतमंदों को सूचना मिलते ही मदद की जा रही है।


प्रत्येक व्यक्ति को अपनी और समाज की सुरक्षा करनी जरूरी है। सब छोटे-छोटे प्रयासों से लॉकडाउन में योगदान दे रहे हैं। यह सामाजिक सुरक्षा का उदाहरण है।
डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त व्याख्याता समाजशास्त्र

Published on:
16 Apr 2020 09:00 am