अजमेर

जीवन में शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास भी आवश्यक : देवनानी

तरंगिनी में नृत्य और फैशन शो का आयोजन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
less than 1 minute read
Mar 26, 2026
ajmer
इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या के तत्वावधान में तरंगिनी 2026 में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी।

अजमेर (Ajmer news). इंजीनियरिंग कॉलेज बड़ल्या के तत्वावधान में बुधवार को तरंगिनी 2026 एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक, सह शैक्षिक गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

नवाचार का लाभ उठाना चाहिए

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में अधिकाधिक भाग लेना चाहिए। शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जीवन में अनुशासन, सहयोग, टीम वर्क और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी बढ़ती है। विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में बदलाव और नवाचार का लाभ उठाना चाहिए।

लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए

विशिष्ट अतिथि, एबीआरएसएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। युवा शक्ति देश का भविष्य है। ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को नई दिशा देते हैं। प्राचार्य डॉ. रेखा मेहरा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की।

एकता द स्पिरिट ऑफ इंडिया

आना जैमन, समग्र वैद्य, युक्ता माथुर, निमिषा,, विधि, प्रांजलि, अनुश्का चौधरी ने युगल नृत्य, तुलसीराम मीणा, तुषिता महाजन, हर्षिता भाटी, गुनगुन ने एकल नृत्य पेश किया। फनकार ग्रुप ने बैंड की प्रस्तुति दी। फैशन वॉक में महाभारत, हसलर्स, नारी शक्ति, एलेगेंस विद पावर, एकता द स्पिरिट ऑफ इंडिया थीम को प्रदर्शित किया गया।

शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित

संयोजक डॉ. सरोज लखावत, सह-संयोजक डॉ. ललित दुसाद ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर अदिति पंवार को भाव्या मोटवानी मेमोरियल ट्रॉफी और जानकी देवी ट्रस्ट ने सम्मानित किया। एम. डी. मोटवानी मेमोरियल ट्रॉफी हर्ष शर्मा को दी गई। एकल नृत्य में वृशुति जांगिड़, सुहानी जोशी, युगल नृत्य में सुहानी और समीक्षा, मोनिशा और चारवी विजेता रहे। संयोजन डॉ. शिखा अग्रवाल, शालिनी वालिया ने किया।

Updated on:
26 Mar 2026 01:55 pm
Published on:
26 Mar 2026 01:55 pm