अजमेर

जा रहे थे खाटू श्याम बाबा के दर्शन को , नहीं पता था ऐसा हो जाएगा हादसा एक साथ इतने यात्रियों की जान जोखिम में

नसीराबाद हाईवे स्थित टिकावड़ा गांव के निकट मंगलवार शाम को भीलवाड़ा से खाटूश्याम जा रही प्राइवेट बस सामने से ट्रोला आ जाने से वह डिवाइडर पर चढ़कर पलट
2 min read
Feb 21, 2018
pilgrims injured in accident when they were going khatushyam temple

मदनगंज-किशनगढ़. नसीराबाद हाईवे स्थित टिकावड़ा गांव के निकट मंगलवार शाम को भीलवाड़ा से खाटूश्याम जा रही प्राइवेट बस सामने से ट्रोला आ जाने से वह डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर जाकर पलट गई। इससे भीलवाड़ा के 12 लोग घायल हो गए। घायलों का यज्ञ नारायण चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें से चार लोगों को अजमेर रैफर कर दिया गया।


शहर थाना पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा से मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे प्राइवेट बस से करीब 30 श्रद्धालु खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुए। इस दौरान नसीराबाद हाइवे स्थित टिकावड़ा गांव के निकट शाम को 6.30 बजे करीब सामने से आ रहे ट्रोले से बस को बचाने के चक्कर में बस को डिवाइडर पर चढ़ा दी। इससे वह दूसरी तरफ रोड के बीचों-बीच पलट गई।

बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और वाहन चालकों ने दुर्घटना में घायलों को बाहर निकाला और किशनगढ़ के यज्ञ नारायण चिकित्सालय पहुंचाया। जहां 8 लोगों का उपचार किया गया। वहीं गंभीर रूप से 4 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह हुए घायल
बस पलटने से भीलवाड़ा के शास्त्री नगर निवासी सिद्धार्थ (42), गांधी नगर चर्च निवासी अशोक अग्रवाल (50), गांधी नगर निवासी सुशील शर्मा (39), बापू नगर निवासी रेनू शर्मा (39), आशी शर्मा (12), हेमंत शर्मा (52), आशा देवी (34), महेश नगर निवासी कमल शर्मा (39) घायल हुए।

घायलों को किया रैफर
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आजाद नगर निवासी मोनिका अग्रवाल (22), चर्च के पास रहने वाली नीता अग्रवाल (49), मंजू देवी (45) व राधादेवी (34) को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने किया बस को सीधा
टिकावड़ा के निकट बस के पलटते ही दोनों और वाहनों की लाइनें लग गई। इस दौरान कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को बाहर निकालकर बस को सीधा किया। बस को सीधा किया।

Published on:
21 Feb 2018 12:24 pm