
collector urged peoples
ब्यावर गैस दु:खांतिका की जानकारी मिली तो रूह कांप उठी। यह बहुत ही दुखद घटना है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ऐसा हृदय विदारक मंजर भविष्य में किसी को न देखना पड़े। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन अपने स्तर पर हर संभव कदम उठाएगा। साथ ही यह भी आवश्यक है कि हम सब सतर्क रहें।
स्वयं भी कानून का पालन करें और यह भी ध्यान रखें कि कहीं कोई लापरवाही बरत रहा है और अपने जीवन को खतरे में डालने वाला कार्य कर रहा है तो एक जिम्मेदार नागरिक के नाते उसे ऐसा करने से रोकें। मैं जब मौके पर पहुंचा और हादसे के कारण जाने तो प्रारम्भिक तौर पर यही मालूम हुआ कि जरा सी बचत के लालच में एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरने के दौरान यह हादसा हुआ।
प्रथमदृष्ट्या यही सामने आया है कि अवैध रूप से गैस रिफलिंग हादसे का कारण रहा। मैं यहां कहना चाहूंगा कि जीवन अनमोल है और हमें कोई भी ऐसा जोखिम नहीं उठाना चाहिए जिससे हम अपना स्वयं का और किसी अन्य का जीवन को खतरे में डाल दें।
मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति और हादसे से उबरने की शक्ति प्रदान करे। हम सब एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भविष्य में ऐसे किसी भी प्रकार का हादसा नहीं होने का प्रण लेकर दिवंगत आत्माओं को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करें।
सिलेंडर में रिफिलिंग रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
जिला मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला रसद अधिकारी को निर्देश दिए है कि वे घरेलू गैस सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडर वाहनों के सिलेंडर में रिफिलिंग करने के अवैध कार्य के विरूद्ध विशेष अभियान चलाएं। इस कार्य में पूर्ण रूप से सतर्कता रखते हुए प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि न हो पाए। गोयल ने कहा कि गैस रिफिलिंग का कार्य अवैध रूप से किए जाने के कारण ब्यावर की तरह जिले में अन्य गम्भीर घटना भी हो सकती है।
उन्होंने जिले के समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने उपखंड क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के कार्य को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस एवं नगर परिषद, पालिका व रसद विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित करते हुए एक दल बना सघन अभियान की कार्रवाई सम्पादित करें।
Published on:
21 Feb 2018 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
