रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की ।
अजमेर. रमजान के आखिरी जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की । इस दौरान चांद नजर आया तो शनिवार को ईदुल फितर का पर्व मनाया जाएगा। ईद के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह स्थित जन्नती दरवाजा भी खोला जाएगा।
शहर में ईदुल फितर की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न बाजारों में सिवइयां, चूडिय़ां, कपड़े आदि की खरीदारी की जा रही है। ईद के मौके पर ख्वाजा साहब की दरगाह में भी कई कार्यक्रम होंगे। सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा खोल दिया जाएगा जो दोपहर 2.30 बजे तक खुला रहेगा। चांद दिखाई देने पर अंजुमन मोहिब्बाने अहलैबेत की ओर से एतेकाफ में बैठे सभी रोजेदारों का इस्तकबाल किया जाएगा।
यह भी है मान्यता
खादिम एस. एफ. हसन चिश्ती के अनुसार जिस दिन ख्वाजा साहब के उर्स की छठी आती है, उसी वार को ईद होती है और उसी दिन मोहर्रम की दस तारीख और बारहवफात आता है।
ईदगाह में तैयारियां पूरी
ईद की मुख्य नमाज केसरगंज स्थित ईदगाह में अदा की । कमेटी के अनुसार दरगाह स्थित शाहजहानी मस्जिद में सुबह 8 बजे, कलन्दरी मस्जिद में सुबह 8.30 बजे, संदली मस्जिद तथा कलक्ट्रेट मस्जिद में सुबह 8.45 बजे, केसरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की। सूफी मस्जिद सोमलपुर और घंटा घर मस्जिद में सुबह 9.30 बजे नमाज
बोहरा समाज ने मनाई ईदबोहरा मुस्लिम ने गुरुवार को ईद मनाई। इस मौके पर स्टेशन रोड स्थित मस्जिद में नमाज अदा की गई। सभी ने एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ की।