अजमेर

बोले पायलट -अजमेर में जैसे ही जीतेगी कांग्रेस, डोलेगा दिल्ली का सिंहासन

कांग्रेस ने गांवों में पानी, बिजली, सड़क के विकास कार्य कराए। वहीं भाजपा ने चार साल में सरकार ने जो किया उसका हिसाब नहीं दिया।

2 min read
Jan 11, 2018
congress attack on bjp government

दिलीप शर्मा/अजमेर। नामांकन के साथ कांग्रेस लोकसभा उपचुनाव क तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि अजमेर में कांग्रेस जीतेगी तो दिल्ली का सिंहासन डोलेगा। प्रदेश में टकराव की राजनीति को खत्म करना है तो रघु शर्मा को जिताएं। कांगेस प्रत्याशी शर्मा का नामांकन दाखिल करने के बाद राजासाइकिल चौराहे पर आमसभा को संबोधित करते पायलट ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जीत का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि रघु शर्मा एक योग्य व शानदार प्रत्याशी हैं।

मैं इनकी जमानत देता हूं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता का नहीं बदलते राजनीतिक परिवेश का है। चार साल में जनता पूछती है उन्हें क्या मिला। कांगेस शासन काल में बनाई परियोजनाएं रोकीं। किसान आत्महत्या को मजबूर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने नौजवानों को धोखा दिया, रोजगार नहीं मिले, भ्रष्टाचार पनपा। पायलट ने कहा कि अब देश में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राजस्थान व अजमेर से होगी।

भाजपा चार साल का हिसाब दे- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने पहले ही बता दिया गया था कि यह सरकार काम नहीं करेगी। भाजपा कहती है कांग्रेस ने क्या किया। लेकिन कांग्रेस ने गांवों में पानी, बिजली, सड़क के विकास कार्य कराए। वहीं भाजपा ने चार साल में सरकार ने जो किया उसका हिसाब नहीं दिया। किसानों के हालात खराब हुए प्रत्येक वर्ग असंतुष्ट है। गहलोत ने कहा कि अकाल में चारा प्रबंधन किया।

झांसा देने वाली सरकार- जोशी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कहा कि कांगेस ने जनता का विश्वास जीत कर रीति नीति बनाई और लोकतंत्र में आस्था पैदा की। नेहरू गांधी की नीतियां आज भी उपयोगी हैं जिससे देश विश्व की शक्ति बना है। जोशी ने केन्द्र की सरकार को झांसा देने वाली सरकार बताया। सभा को प्रत्याशी रघु शर्मा व पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने भी संबोधित किया।

सभा में अश्क अली टांक, गिरिजा व्यास, रामेश्वर डूडी, प्रमोद भाया, नमोनारायण मीणा, मोहन प्रकाश, प्रताप सिंह खाचरियावास, भंवर जितेन्द्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर केन्द्रीय उन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन केसरलाल चौधरी, दीपेन्द्र सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

Published on:
11 Jan 2018 07:58 am
Also Read
View All

अगली खबर