अजमेर

Plantation: लिया विश्वविद्यालय में हरियाली फैलाने का संकल्प

स्टाफ ने हरियाली फैलाने और पौधों की सार-संभाल, पानी के बंदेाबस्त और उचित संरक्षण का संकल्प लिया
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 2:10 PM IST
plantation in mds university ajmer
plantation in mds university ajmer

अजमेर

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कायड़ स्थित परिसर में पौधे लगाकर हरियाली फैलाने का संकल्प लिया गया।
पत्रिका के सामाजिक सरोकार के अन्तर्गत हरयाळो राजस्थान कार्यक्रम जारी है। इसमें विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि, ग्रामीण और नौजवान पौधे लगा रहे हैं। इसी कड़ी में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। कुलसचिव भागीरथ सोनी ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

लिया पौधों की सार-संभाल का संकल्प
डीन प्रो. शिवदयाल सिंह, प्रो. प्रवीण माथुर, प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. आशीष भटनागर, प्रो. मोनिका भटनागर, प्रो. सुब्रतो दत्ता, उप कुलसचिव आर. के. व्यास, डॉ. पी. सी. पंकज, सहायक कुलसचिव डॉ. डी.एस.चौहान, डॉ. तपेश्वर कुमार, डॉ. विनोद जैन, उद्यान निरीक्षक राजेंद्र तिवारी, दुर्गेश भारद्वाज, डॉ. राजू शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने नीम, करंज और अन्य पौधे लगाए। स्टाफ ने हरियाली फैलाने और पौधों की सार-संभाल, पानी के बंदेाबस्त और उचित संरक्षण का संकल्प लिया।

नौजवानों में भी उत्साह

पौधरोपण को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह और उल्लास नजर आया। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश गोदारा, एसपीसी जीसीए के छात्रसंघ अध्यक्ष अब्दुल फरहान खान, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान और मनीष पूनिया, रामेश्वर छाबा, शंकर गुर्जर, शुभम चौधरी, दिनेश चौधरी और अन्य ने भी अपनी भागीदारी निभाई। छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए हरियाली को आवश्यक बताते हुए पौधरोपण किया।

जिले भर में चलेंगे कार्यक्रम
जिले भर में मानसून की सक्रियता और बरसात के दौरान हरयाळो राजस्थान अभियान चलाया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी कॉलेज, स्कूल, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, विभिन्न सरकारी महकमे और सामाजिक संस्थाओं-संगठनों के प्रतिनिध अपनी भागीदारी निभाएंगे। संस्थाएं भी पत्रिका की इस मुहिम में जुडकऱ सहयोग दे सकेंगी। शहरी अथवा ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण करा सकेंगी।

Published on: