अजमेर

एसीबी का फर्जी अधिकारी बन होटल-ढाबा मालिकों से चौथ वसूली करते युवक पुलिस के चढ़ा हत्थे

आरोपी युवक चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन निवासी निकला, शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार में बैठे आरोपी का पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2019, 6:30 AM IST
Police arrested fake ACB officer
बिजयनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक।

अजमेर. फर्जीवाड़ा अधिक समय तक नहीं चलता। एक ना एक दिन तो पोल खुल ही जाती है। कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। फिर भी कई लोग अपराध करने से बाज नहीं आ रहे। आखिर, लालच जो रहता है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को अजमेर जिले के बिजयनगर क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे होटल-ढाबा मालिकों से चौथवसूली करने का उजागर हुआ है।

आरोपी युवक अपने आपको भ्रष्टाचार निरोधक विभाग का अधिकारी बता रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में बैठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर उसे पूछताछ के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

बिजयनगर थाने में एक होटल-ढाबा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि किशना की झूपड़्यां समीप एक युवक होटल-ढाबा मालिकों से ट्रकों की पार्र्किंग व्यवस्था व अग्निशमन व्यवस्था सही नहीं होने, खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में कमी सहित अन्य कमियां बताकर झूठे कस में फंसाने की धमकियां दे रहा है। बदले में वह ढाबा मालिकों से चौथ वसूली करने में लगा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच आरोपी कपास

न (चित्तौडग़ढ़) निवासी मोहित बैरागी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अवैध रूप से वसूले एक हजार रुपए, मोबाइल तथा एसीबी अधिकारी का फर्जी कार्ड व कार बरामद कर ली।

केमिकल की तस्करी में भी था लिप्त

पुलिस के अनुसार मोहित बैरागी अपने भाई के नाम से केमिकल का व्यापार करता था। वह चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, जयपुर, सिरोही तथा पाली के राष्ट्रीय राजमार्गों स्थित होटलों व ढाबों पर ट्रक चालकों को डरा-धमका कर तेल व केमिकल निकालने के लिए दबाव बनाता था।

इसी तेल व केमिकल को वह सहयोगी आसींद निवासी बलवंत सिंह, करेड़ा निवासी तिलक शर्मा व सिरोही निवासी पन्नालाल के जरिए बेचता था। इससे मिलने वाली राशि से आरोपी मौज-मस्ती करते थे

Published on: