अजमेर

बहादुर पुलिस कर्मी ने बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, धधकते सिलैंडर को  यूं उठा फेंका अपने हाथों से

ब्रिकचियावास में रेगरान मोहल्ले के पास एक मकान में सिलेंडर में आग धधक जाने पर आस पड़ोस के ग्रामीण अपने मकान छोड़कर भाग छूटे।
2 min read
Jul 03, 2018
police constable save life of people from gas cylinder blast
बहादुर पुलिस कर्मी ने बचाई सैंकड़ों लोगों की जान, धधकते सिलैंडर को  यूं उठा फेंका अपने हाथों से

मागलियावास । ब्रिकचियावास में रेगरान मोहल्ले के पास एक मकान में सिलेंडर में आग धधक जाने पर आस पड़ोस के ग्रामीण अपने मकान छोड़कर भाग छूटे। सूचना पर मौके पर पहुंची मांगलियावास पुलिस के एक कांस्टेबल ने जान जोखिम में डालकर सिलेंडर में लगी आग को बुझाया। तब जाकर ग्रामीणों की जान मे जान आई।


मामले में शनिवार सुबह 6 बजे शिवराम गुर्जर के मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगने पर शिवराम का परिवार घबरा गया। उन्होंने अपने स्तर पर उस पर बिस्तर कपड़े डाल कर बुझाने का प्रयास किया तो आग ने और विकराल रुप ले लिया। इस पर आसपास के घरों के ग्रामीण अपने घर छोडकर दुर भाग छुटे। सुचना पर मांगलियावास थाने के दीवान हरिरामए कांस्टेबल रघुवीर सिंहए सांवरलाल मौके पर पहुचे।

लगातार आग से सिलेंडर के गर्म हो जाने से पुलिस व ग्रामीण घबरा गये। करीब दो साल पहले हुये विस्फोट को याद कर मौके पर ग्रामीण दहशत मे आ गये। इस दौरान कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने दिलेरी दिखाते हुये अंदर जाकर सिलेंडर का रेग्युलेटर बंद कर दिया। लेकिन इस दौरान रेग्युलेटर व अंदर के वाइसर के जलकर राख हो जाने से सिलेंडर से गैस सीधे निकलने लग गई। इस पर कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने किसी तरह सिलेंडर को बाहर खुले मे लाया गया।

ग्रामीणो की मदद से आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। दो साल पहले भी विस्फोटकस्बे में दो साल पहले भी डेयरी एक सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया था। जिससे उसके टुकडे 200 मीटर उछलकर बाजार तक बिखर गये थे। जिससे भी ग्रामीण घटना को लेकर और ज्यादा दहशत मे आ गये। लेकिन गनीमत रही कि कांस्टेबल की दिलेरी से घटना की पुनरावृति नही हो पाई।

Published on:
03 Jul 2018 08:00 am