अजमेर

छात्र संघ चुनाव पर पुलिस की कड़ी नजर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने किया एसपीसीजीसीए व डीएवी कॉलेज का दौरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 1:36 PM IST
 student union elections Security
छात्र संघ चुनाव पर पुलिस की कड़ी नजर

अजमेर. छात्र संघ चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था पर जिला पुलिस की कड़ी नजर है। बुधवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सरितासिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) हर्षवर्धन अग्रवाल ने प्रमुख कॉलेज का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी सरितासिंह ने बताया कि छात्र संघ के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाए जाएंगे। एएसपी सिंह पहले सम्राट हुड़दंग व हंगामा मचाने वाले छात्रों से सख्ती से निपटा जाएगा। छात्रनेता संवैधानिक तरीके से कॉलेज कैम्पस में प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। सड़क और चौराहें को छात्र संघ चुनाव से दूर रखा जाए। ताकि आमजन को आवाजाही में परेशानी ना हो। जीसीए में क्लॉक टावर थानाप्रभारी सूर्यभान सिंह और डीएवी कॉलेज में रामगंज थानाप्रभारी गोमाराम ने व्यवस्था की जानकारी दी।
यहां होंगे छात्रसंघ चुनाव
अजमेर में एमडीएस यूनिवर्सिटी, एसपीसीजीसीए, डीएवी कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, लॉ कॉलेज, श्रमजीवी महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने है। गौरतलब है कि शहर के महाविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है।

Published on: