अजमेर

पुलिस ने बीच रास्ते रोकी तिरंगा रैली

वाहन रैली की नहीं थी इजाजत, युवा मोर्चा पदाधिकारियों की नारेबाजी

less than 1 minute read
Aug 09, 2019
Police stopped tiranga raily
पुलिस ने बीच रास्ते रोकी तिरंगा रैली

अजमेर. भाजपा (Bjp)एवं भाजयुमो की ओर से निकाली गई तिरंगा रैली को बीच रास्ते पुलिस (Police ) ने रोक दिया। दुपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए तो फव्वारा सर्किल से पूर्व ही पुलिस (Police ) अधिकारियों ने रैली को रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस अधिकारियों के बीच मामूली नोक-झोंक हुईं, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा (Bjp) नेताओं के साथ वार्ता के बाद रैली को नया बाजार की ओर रवाना किया। तिरंगा रैली रवाना होने से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन ने रैली (Raily) को नया बाजार चौपड़ तक निकालने की इजाजत दी। रैली में कई कार्यकर्ता (Workers )दुपहिया वाहनों शामिल हो गए। फव्वारा सर्किल से पहले ही पुलिस उप अधीक्षक डॉ. प्रियंका, कोतवाली एसएचओ छोटीलाल मीणा आदि ने रैली को रोक दिया। पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि वाहन रैली की इजाजत नहीं दी है। रैली में शामिल अजमेर उत्तर विधायक (Mla) वासुदेव देवनानी, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने पुलिस के रवैये पर एतराज जताया। बाद में देवनानी एवं हेड़ा से बातचीत की। उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान एडिशनल एसपी सरिता सिंह ने भी देवनानी व हेड़ा से बातचीत की। विधायक देवनानी ने कहा कि पूरे देश में खुशी का माहौल है, अगर पुलिस यहीं गिरफ्तार करती है तो वे गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं। हेड़ा की कार्यकर्ताओं से समझाइश व पुलिस को आश्वस्त करने के बाद रैली नया बाजार चौपड़ की ओर रवाना हुई।

Published on:
09 Aug 2019 10:38 pm