www.patrika.com/ajmer-news
अजमेर. भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। लोकसभा उपचुनाव के दौरान इन दोनों सीटों पर खुद मुख्यमंत्री की अगुवाही में तमाम मशक्कत के बावजूद पार्टी (भाजपा) को हार का सामना करना पड़ा वहीं कांग्रेस दोनों सीटों बढ़त लेकर अति आत्म विश्वास में नजर आ रही है। इससे पहले नगर निगम चुनाव में अजमेर दक्षिण में मिली जीत से कांग्रेस के लिए उम्मीदें पैदा हुई लेकिन अजमेर उत्तर में भाजपा ने आगे रह कर इसकों संतुलित कर दिया।
अब विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे इन दोनों सीटों के दावेदारों की धडकऩें तेज होती जा रही है। टिकट किसे मिलेगा, यह तो भविष्य ही बताएगा लेकिन भाजपा-कांग्रेस के प्रमुख दावेदार टिकट मिलने का गणित साध रहे हैं। सभी का दावा है कि उससे मजबूत दावेदार कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। राजस्थान पत्रिका ने अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण से दोनों प्रमुख पार्टियों के दावेदारों से बात की तो उन्होंने खुलकर टिकट की दावेदारी जताते हुए खुद को जिताऊ, निष्ठावाना और संकल्पिक कार्यकर्ता बताया है।
अजमेर दक्षिण : कांग्रेस में किसने क्या बताया आधारकोली और अन्य जातियों में पकड़ है। पहली बार कोली उम्मीद्वार के रूप में जीत दिलाई। वर्ष 2003 में मात्र 9000 वोटों से हारा, उसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की ज्यादा वोटों से हार हुई है। नगर निगम चुनावों में मुझे जिम्मेदारी मिली तो 6 पार्षद कोली समाज के चुने गए। यह रिपोर्ट ऊपर तक गई है। सांसद चुनावों में मुझे जिम्मेदारी मिली तो अजमेर उत्तर और दक्षिण में अंतर कम हुआ। -ललित भाटी
पिछला चुनाव हारने के बाद भी मैंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। सभी जाती के लोगों से मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव है। आज भी रोजाना लोगों की समस्याओं को सुनता हूं और उनकी परेशानी दूर करने का प्रयास करता हूं। निगम चुनाव में मेरी अनुशंषा पर टिकटों का वितरण हुआ। निगम और सांसद चुनाव में हमारा शानदार प्रदर्शन रहा है। यह सब ऑन रिकॉर्ड है। -हेमंत भाटी
मेयर का चुनाव जीता, 30 साल बाद नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाया, सर्व समाज के वोट मिले, निर्विवाद कार्यकाल रहा-कमल बाकोलियाचिकित्सक होने के कारण समाज के हर तबके में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा है, आम जनता से सीधा जुड़ाव एवं प्रत्येक वर्ग में अच्छी पहचान है। बेदाग छवि है। नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में सक्रिय योगदान। -डॉ.राकेश सिवासिया
अजमेर उत्तर : कांग्रेस में दावेदारीलम्बे समय से कांग्रेस में सक्रिय हूं। शहर अध्यक्ष रह चुका हूं। सभी समाजों में पकड़ है। कांग्रेस के परम्परागत वोटों के अलावा राजपूत, रावणा राजपूत, रावत, ब्राह्मण, वैश्य आदि जातियों के भी 60 प्रतिशत वोटों पर पकड़ है। यह शीट सिंधी बाहूल्य बताई जाती है लेकिन नगर निगम चुनावों में एक मात्र सिंधी पार्षद भाजपा से जीता है। -महेन्द्र सिंह रलावता
अजमेर उत्तर से पहला चुनाव मात्र 600 वोटों से हारा, पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद जिले में सबसे कम वोटों से हार हुई है। हाल ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से जीत मिली। सभी जातियों में पकड़ है। -डॉ. श्रीगोपाल बाहेतीसिंधी हूं, युवा हूं और कर्मठ हूं। हाल ही पीसीसी में मुझे सदस्य बनाया गया है। साफ छवि है, मिलनसार हूं और पिछले 20 साल से शहर के लोगों से मिलना-जुलना है।
-दीपक हासानी