अजमेर

Hanuman Benival-देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, दयानन्द महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 11:48 PM IST
Hanuman Benival-देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द
Hanuman Benival-देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द

अजमेर. रालोपा अध्यक्ष एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश में बढ़ती आबादी के नियंत्रण के लिए देश में जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून आएगा। आबादी बढऩे से सोर्सेज लगातार घट रहे हैं। आबादी नियंत्रण किसी एक जाति विशेष का नहीं बल्कि सभी को प्रयास करने होंगे।

अजमेर में मंगलवार को दयानन्द महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने संसद में भी मांग रखी कि जिस तरह से दो से अधिक संतान होने पर सरपंच, वार्डपंच के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ सकता है, इसी तरीके से विधायक एवं सांसद के चुनाव में भी यह नियम लागू होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा ने युवाओं को आह्वान किया कि राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रहित के मु²े पर युवा मुखर हों, सीएए को लेकर युवा लोगों को जागरूक करें। दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान ने कहा कि युवा देश की उन्नति के लिए काम करें। समारोह को छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने भी संबोधित किया। बाद में छात्रसंघ कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, पीसांगन प्रधान अशोक रावत, नन्दाराम चौधरी भी मौजूद रहे। छात्रसंघ पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सोहेल खान, महासचिव प्रमोद सिंह चौहान, संयुक्त सचिव पिन्कू कुमार जाट ने भी अतिथियों का स्वागत किया। अभाविप के संगठन मंत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में सीएए के समर्थन में आमजन व युवाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। इससे पूर्व युवाओं ने ढोल ढमाकों के साथ माला पहनाकर बेनीवाल का स्वागत किया।

रालोपा का झंडा लहराया तो पुलिस उठा ले गई बाहर

सभागार में रालोपा का झंडा लहराते के दौरान भीड़ में बैठे एक युवक को पुलिस बाहर ले गई वहीं रालोपा का झंडा भी जब्त कर लिया। हालांकि बाद में युवक को समझाकर छोड़ दिया।

Published on: