अजमेर

.संभावित तीसरी लहर की तैयारियां, चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा

-50 बेड के आईसीयू वार्ड में व्यवस्थाओं को जांचा जिले में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन ही लोगों के जीवन को बचाने का कारगर उपाय है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2021, 1:15 AM IST
.संभावित तीसरी लहर की तैयारियां, चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा
.संभावित तीसरी लहर की तैयारियां, चिकित्सा व्यवस्थाओं को परखा

धौलपुर. जिले में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन ही लोगों के जीवन को बचाने का कारगर उपाय है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के चलते जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

उन्होंने बच्चों के इलाज को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनाए गए नए 50 बैड के आईसीयू कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं को देखा। जिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को देखा।
जिले में बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने का प्लान...

कोरोना की दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई गई है। तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा खतरा होने की आशंका है। जिसके मद्देनजर तैयारियां चल रही हैं। तीसरी लहर को टालने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कोविड १9 महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई गई। वैज्ञानिक सलाहकार के मुताबिक दूसरी लहर के शांत पडऩे के 5-6 महीने बाद कोविड की तीसरी लहर आ सकती है। जिससे युद्धस्तर पर तैयारियों को अंजाम देकर ही बचा जा सकता है।
कोविड की तीसरी लहर को रोकने और बच्चों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए अलग कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन फैसिलिटी, अलग ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर, बैड आदि सहित दवाइयों सहित हर प्रकार की बच्चों के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए गए है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए अलग से 25-25 आईसीयू बेड तैयार करने की योजना है। बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक बच्चों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर नहीं है।

कलक्टर ने बताया कि कोरोना के मामले जिले में कम हुए है। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधानी रखने की जरूरत है। बैठक में पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार, डॉ. हरिओम गर्ग, डॉ. बी डी व्यास, डॉ. आरपी त्यागी, डॉ. अशोक जिंदल सहित अन्य मौजूद रहे।

Published on: