अजमेर

मुर्गी पालन का प्रशिक्षण 3 जनवरी से

राज्य स्तरीय सामान्य कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संस्थान
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2019, 12:00 AM IST
मुर्गी पालन का प्रशिक्षण 3 जनवरी से
मुर्गी पालन का प्रशिक्षण 3 जनवरी से

अजमेर.

राज्य स्तरीय सामान्य कुक्कुट पालन प्रशिक्षण संस्थान शास्त्री नगर में प्रशिक्षण 3 से 16 जनवरी के बीच आयोजित होगा। प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक नवीन परिहार ने बताया कि प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।

आवेदन पत्र संस्थान से प्राप्त किया जा सकेगा। प्रशिक्षण शुल्क 50 रुपए और अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 20 रुपए निर्धारित है। छात्रावास का उपयोग करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के लिए छात्रावास शुल्क 50 रुपए जमा कराना होगा।

अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के साथ 8वीं या 10वीं की मूल अंकतालिका एवं फोटो प्रति, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, मूल आधार कार्ड एवं फोटो प्रति, जाति प्रमाण पत्र एवं फोटो प्रति संलग्न करनी होगी। प्रशिक्षणार्थियों को 3 जनवरी सुबह 10 बजे शास्त्री नगर चुंगी चौकी के पास स्थित राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के बाद किसान अभ्यर्थी मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

Published on: