विधायक वासुदेव देवनानी ने पुलिस के जवानों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा व बचाव के लिए 100 पीपीई किट पुलिस अधीक्षक कुंवर रह्वाष्ट्रदीप को प्रदान किए
अजमेर . विधायक वासुदेव देवनानी ने पुलिस के जवानों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षा व बचाव के लिए 100 पीपीई किट पुलिस अधीक्षक कुंवर रह्वाष्ट्रदीप को प्रदान किए। सतगुरु ग्रुप अजमेर की ओर से पीएम केयर फंड में सहयोग के लिए लाख का चेक भी विधायक देवनानी को सौंपा गया ।
सतगुरु ग्रुप अजमेर के आईडी थारवानी ने बताया कि पीएम एवं चिकित्सकों व पुलिस को उपलब्ध कराए गए पीपीई किट के लिए उनकी टीम में कार्यरत 600 लोगों का स्वैच्छिक अंशदान भी शामिल है। जो उन्होंने मात्र 3 घंटे की समयावधि में एकत्रित कर लिया था ।
ट्रांसपोर्ट संघ ने दी एक लाख की सहायता
अजमेर . मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख की सहायता राशि संघ के सचिव श्रीनिवास बाहेती ने बताया कि सहायता राशि का चेक अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा गया । इस दौरान संघ के महेश महावर राजपूती आदि उपस्थित थे।
Read More: #coronaeffect : पापी पेट का सवाल है ....