प्रीति जिंटा ने की दरगाह जियारत
अजमेर. फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिन्टा ने बुधवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह की जियारत की।
भीड़ से बचने के लिए प्रीति जिन्टा सुबह करीब 6 बजे गुपचुप तरीके से दरगाह पहुंची। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर व फूल पेश किए। उनकी मजार पर सजदा कर कामयाबी की दुआ मांगी। मन्नत का धागा भी बांधा। वे कुछ देर आस्ताने में रूकी। खादिम ने उनकी दस्तारबंदी कर तबर्रूख भेंट किया। उन्होंने जन्नती दरवाजे पर भी मत्था टेका। उधर प्रीति जिंटा को देखकर कई प्रशंसक उनके आसपास एकत्र हो गए। हालांकि प्रीति ने दूर से ही अपनी मुस्कुराहट से उन्हें जवाब दिया। फ़िल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा सुबह 6 बजे ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंची। दरगाह में ऐसी चर्चा है। बताया जा रहा है कि प्रीति ने पूरा चेहरा ढक रखा था, इसलिए कोई पहचान नहीं पाया। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में उन्हें सद्दाम चिश्ती ने जियारत करवाई।