
Preparations to close 5 post offices of the city
अजमेर. डाक विभाग india post शहर city के पांच डाकघर post offices बंद close करने की तैयारी में है। इन डाकघरों को अन्य डाकघरों में मर्ज किया जाएगा।
डाक विभाग ने उप डाकघर नया बाजार, अलवरगेट, लोको वर्कशॉप, भजनगंज तथा शिवाजी नगर उप डाकघर को बंद करने का निर्णय लिया है। नया बाजार उपडाकघर को प्रधान डाकघर में मर्ज किया जाएगा। इसी तरह अलवरगेट को मेयो उप डाकघर में लोको वर्कशाप को नगरा उपडाकघर में भजनगंज को नगरा उप डाकघर में तथा शिवाजी नगर उपडाकघर को प्रधान डाकघर में मर्ज किया जाएगा। अजमेर डाकमंडल के प्रवर अधीक्षक पवन कुमार शर्मा ने सहायक अधीक्षक डाकघर उत्तर, दक्षिण उपमंडल तथा निरीक्षक डाक किशनगढ़ को निर्देश दिए हैं कि मर्ज किए जाने वाले डाकघरों के अनुडाकपाल, डाक सहायक, एमटीएस, जीडीएस समस्त स्टाफ के आंकड़े तथा आय-व्यय की गणना कर भिजवाएं।
डाककर्मियों ने जताया विरोध
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी यूनियन ग्रुप सी यूनियन के सचिव करन सिंह के अनुसार उपडाकघरों के बंद होने पर प्रभावित क्षेत्रों में व्यापारियों एवं जनता को अपनी डाक सुविधाएं प्राप्त करने के लिए दूर के डाकघरों में जाना पड़ेगा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे प्रभावित जनता एवं व्यापारियों का डाक विभाग के प्रति काफी रोष उत्पन्न हो रहा है विभाग व केन्द्रीय सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है। डाककर्मचारियों को भी अनावश्यक स्थानान्तरण का भय सता रहा है। यूनियन ने मांग की है कि डाकघरों को बंद करने का निर्णय वापस लिया जाए।
डाकघरों में बढ़ेगी भीड़
वर्तमान में एक ओर जनता कोरोना महामारी से संघर्ष कर रही है। सरकार द्वारा सुझाए गए नियमों का पालन कर कोरोना संक्रमण से बचाव कर रही है वहीं दूसरी ओर डाकघर बंद कर उन्हें अपने क्षेत्र को छोडकऱ दूसरे क्षेत्र के भीड़वाले क्षेत्रों के डाकघरों में जाने के लिए मजबूर होना पडेग़ा। इससे संक्रमण का भय है।