अजमेर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौंपी ख्वाजा साहब के लिए चादर

मुख्तार अब्बास नक़वी 25 फ रवरी को करेंगे चादर पेश
less than 1 minute read
Feb 22, 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौंपी ख्वाजा साहब के लिए चादर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौंपी ख्वाजा साहब के लिए चादर

अजमेर. ख्वाजा गरीब नवाज के 808वें उर्स के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चादर पेश की जाएगी। शुक्रवार को केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की कय़ादत में दरगाह ख्वाजा साहब से जुड़ी संस्थाओं को प्रधानमंत्री ने अपने निवास पर बुलाकर चादर सौपीं। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा साहब के उर्स में पेश की जाने वाली चादर को दिल्ली बुलाकर चादर अपने हाथों से दी हो।

Read More : सरकार बनाए नियामक आयोगबुलंद दरवाजे पर परचम कुशाई के साथ ही ख्वाजा साहब के 808वें उर्स का गैर.रस्मी तौर से आगाज़ हो चुका है। ऐसे में उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह कमेटी से लेकर जिला प्रशासन तक अपनी तैयारीयों में जुटा है वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दरगाह से जुड़ी संस्थाओं- दरगाह कमेटी, अंजुमन सैयदज़ादगान, अंजुमन शेखजादगान, सज्जादानशीन पुत्र एवं अन्य गणमान्य लोगों को अपने निवास पर बुलाकर चादर सौंपी। इस अवसर पर अंजुमन सैयदज़ादगान के सदर सैयद मोईन हुसैन सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को दस्तार बांधी वहीं सज्जादानशीन पुत्र सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती ने शॉल ओढ़ाया तथा अफ शान चिश्ती ने गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर दरगाह कमेटी सदर अमीन पठान ने प्रधानमंत्री को अजमेर आने की दावत पेश की।
अपनी गुफ्तगु में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी को उर्स की मुबारकबाद पेश की और उर्स की व्यवस्थाओं के बारे में तफ्सील से जानकारी ली। गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से यह छठी बार ख्वाजा साहब के मजार शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। इस मौके पर दरगाह कमेटी के सदस्य सैयद बाबर अशरफ , सदस्य वसीम राहतअली, अंजुमन सैयदज़ादगान से सैयद आले बद्र चिश्ती, शेखजानगान के सदर शेखजादा अब्दुल जर्रार चिश्ती और हम्माद निज़ामी एवं जलाल नक़वी इत्यादि शामिल रहे।

Published on:
22 Feb 2020 12:50 am