अजमेर

Ajmer central jail-पैरोल पर निकला कैदी हुआ फरार

बीस दिन की पैरोल पर हुआ था रिहा, सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज  
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2019, 2:46 PM IST
Ajmer central jail-पैरोल पर निकला कैदी हुआ फरार
Ajmer central jail-पैरोल पर निकला कैदी हुआ फरार

अजमेर. अजमेर सेन्ट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी पैरोल पर निकला तो वापस नहीं लौटा। कैदी के नहीं लौटने पर जेल प्रशासन ने उसके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

हैडकांस्टेबल सरदार सिंह ने बताया कि सेन्ट्रल जेल प्रशासन ने भीलवाड़ा बागोल थाना चमरिया खेड़ा निवासी सद्दाम पुत्र घीसू खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सद्दाम खां हत्या के मामले में अजमेर सेन्ट्रल जेल में सजायाफ्ता कैदी है। वह बीस दिन की पैरोल पर रिहा हुआ था। उसको 7 अक्टूबर को पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल लौटना था लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी वह नहीं लौटा। जेल प्रशासन ने सद्दाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चर्चा में रहती है अजमेर जेल

अजमेर सेन्ट्रल जेल हमेशा चर्चा में रहती है। कभी बंदियों से मोबाइल फोन की बरामदगी तो कभी उनसे सुविधा शुल्क वसूली के मामले सामने आए। अब पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता कैदी के पैरोल से फरार होने पर फिर अजमरे सेन्ट्रल जेल चर्चा में है।

Published on: