अजमेर

राजस्थान में है कॉलगर्ल कॉलेज, आप भी हैरान जाएंगे इसे देखकर

बीकानेर के गोवद्र्धन डूंगर कॉलेज का नाम प्रवेश पत्र में ऐसा छपा जिससे अभ्यर्थी भी दंग रह गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2019, 8:00 PM IST
ptet admission card
ptet admission card

अजमेर.

राजस्थान में एक ऐसा कॉलेज जिसे अब तक आपने ना देखा ना सुना होगा। इस कॉलेज की पहचान प्री.बीएड टेस्ट-2019 के प्रवेश पत्र से ही उजागर हुई है। रविवार को परीक्षा देने गए अभ्यर्थी भी इसको देखकर हैरान और परेशान हुए।

राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में दोपहर 2 से 5 बजे तक दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीएससी/बीए बीएड कराई गई। इसके लिए संबंधित नोडल एजेंसी ने विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र दस दिन पहले अपलोड किए थे। बीकानेर के गोवद्र्धन डूंगर कॉलेज का नाम प्रवेश पत्र में ऐसा छपा जिससे अभ्यर्थी भी दंग रह गए।

कॉलगर्ल कॉलेज.....
पीटीईटी नोडल एजेंसी ने हिंदी और अंग्रेजी में अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड किए। इसमें हिंदी के प्रवेश पत्र में गोवद्र्धन डूंगर कॉलेज बीकानेर का नाम गोवद्र्धन डूंगर कॉल गर्ल बीकानेर प्रिंट किया गया। यह देखकर महिला और पुरुष अभ्यर्थी हैरान रह गए। राजस्थान के लोगों को भी पहली बार इस नाम का कॉलेज होने की जानकारी प्राप्त हुई।

प्रवेश पत्रों में यह त्रुटियां
हिंदी के प्रवेश पत्रों में ढेरों त्रुटियां रही। अजमेर के भगवंत विश्वविद्यालय का नाम भाईचारा विश्वविद्यालय कर दिया गया। वीक्षक की जगह अधीक्षक छप गया। इसको लेकर अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, लॉ कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष रचित कच्छावा और कुछ छात्रनेताओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी दिए।

गूगल ट्रांसलेटर की गलती

पीटीईटी समन्वयक डॉ. वी.के. ऐरी ने बताया कि ई-मित्र संचालकों ने गूगल ट्रांसलेटर का इस्तेमाल किया। यह त्रुटियां उन्हीं के स्तर पर हुई हैं। हमने दस दिन पहले ही शिकायत आने के साथ अभ्यर्थियों को हिंदी के बजाय अंग्रेजी के प्रवेश पत्र इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश जारी कर दिए थे। किसी ने जानबूझकर गलती की है, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

Published on: