अजमेर

आधुनिक भारत के शिल्पकार थे जवाहरलाल नेहरू

कांग्रेस नेता विजय जैन ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायती राज की शुरुआत ही।
less than 1 minute read
May 28, 2023
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे जवाहरलाल नेहरू
आधुनिक भारत के शिल्पकार थे जवाहरलाल नेहरू

अजमेर.

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। शहरवासियों, कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के निकट पंडित नेहरू की प्रतिमा पर कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस नेता विजय जैन ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायती राज की शुरुआत ही।

पीसीसी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि देश के संविधान का निर्माण, संसद और विधानसभाओं का गठन, पूर्ण स्वतंत्र न्यायपालिका उनके नेतृत्व क्षमता के परिचायक हैं। पीसीसी सदस्य, महेंद्र सिंह रलावता, अशोक सुकरिया, आरिफ खान, श्याम प्रजापत, मुजफ्फर भारती, ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओड, डाॅ. सुनील लारा आदि मौजूद रहे।कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी। किसानों के लिए बड़ी जल परियोजनाएं और भारी उद्योगों को बढ़ावा दिया। पीसीसी सदस्य डॉ. राजकुमार जयपाल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, पार्षद नौरत गुर्जर, कमल बकोलिया, अंकुर त्यागी, श्याम प्रजापति, महेश चौहान आदि ने भी पंडित नेहरू को याद किया।

अजमेर सेवादल जिलाध्यक्ष देशराज मेहरा, विनोद नकवाल, मुकेश सबलानिया ने भी श्रद्धांजलि दी। विपिन बैसिल, कैलाश कोमल, द्रौपदी कोली, दयानंद चतुर्वेदी, अरुणा कच्छावा आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Published on:
28 May 2023 03:49 am