अजमेर

PTET councelling: खत्म हो जाएगा इंतजार, यूं मिलेंगे आपके मनपसंद बीएड कॉलेज

शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी 14 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

2 min read
Jul 10, 2018
mds univesrity admission
mds univesrity admission

अजमेर

पीटीईटी, बीए/बीएससी बी.एड. प्रवेश पूर्व परीक्षा-2018 की प्रथम काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों को मंगलवार को बीएड कॉलेज आवंटन होंगे।

पीटीईटी समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के तहत दो और चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम वाले कॉलेज में प्रवेश के लिए विकल्प मांगे गए थे। मंगलवार को कॉलेज की आवंटन की सूचना जारी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित होंगे उन्हें 10 से 13 जुलाई तक बकाया प्रवेश शुल्क बैंक या ऑनलाइन जमा करवाना होगा। शुल्क जमा कराने के बाद अभ्यर्थी 14 जुलाई तक आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकेंगे।

अपवर्ड मूवमेंट आवेदन 15 से

अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट के ऑनलाइन आवेदन 15 और 16 जुलाई को भर सकेंगे। अपवर्ड मूवमेंट के बाद कॉलेज आवंटन सूचना 17 जुलाई को जारी होगी। अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेज में 19 जुलाई तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

यह भी पढ़ें खबर
बनाएं विश्वविद्यालय के बाहर स्पीड ब्रेकर
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी, इकाई अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, हेमन्त तनवानी, राजू गुर्जर, प्रताप, यतीश, गुलाब वैष्णव, लोकेश वैष्णव, खींवराज, राहुल, पुरूजीत, रामावतार और अन्य ने बताया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर स्थित है। अजमेर-बीकानेर जाने वाले ट्रक, बस और अन्य वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं।

विश्वविद्यालय के समक्ष विद्यार्थियों और सवारी टेम्पो की भीड़ रहती है। इसी रोड पर लॉ कॉलेज, आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज भी है। वहां भी सर्किल नहीं बनाया गया है। हाल में तबीजी में रोडवेज और डम्पर का भयावह एक्सीडेंट हुआ है। ऐसे में विश्वविद्यालय के समक्ष तत्काल स्पीड ब्रेकर और कायड़ पर चौराहा बनाया जाना चाहिए।

हवा में घुली गर्माहट

हल्की उमस होने से पसीने भी बहते रहे। सुबह से देर शाम तक गर्मी का असर कायम रहा। पंखे और कूलर भी गर्मी के आगे बेबस नजर आए। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। बरसात नहीं होने से पिछले सप्ताह के मुकाबले पारे में अब तक 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। मानसून की सुस्त कायम झुलसाती धूप, लू और भीषण गर्मी ने जबरदस्त परेशान किया हुआ है। लोगों को अब बरसात का इंतजार है। मानसून की सुस्ती नहीं टूट रही है। अब तक शहर और जिले में झमाझम बरसात नहीं हुई है। मानसून के सक्रिय होने के बाद ही गर्मी के तेवर ढीले पडऩे के आसार हैं। मालूम हो कि मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक अजमेर में करीब 46 डिग्री बरसात दर्ज की है।

Updated on:
09 Jul 2018 06:51 pm
Published on:
10 Jul 2018 08:53 am