अजमेर

Rajasthan sampark portal : यहां आमजन की शिकायतों को अफसर बना रहे हैं ‘फुटबॉल’

सम्पर्क पोर्टल पर नहीं हो रही जनता की सुनवाईजिले के 4 हजार से अधिक मामले लम्बित सरकार तक पहुंचने के बाद भी नहीं निस्तारित नहीं होती शिकायतें

2 min read
Aug 19, 2019
Rajasthan sampark portal

सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग (Revenue Department) की,दूसरे नम्बर पर नगरीय निकाय विभाग(Urban bodies department)

अजमेर.आमजनता की शिकायतों के निवारण के बनाए गए राजस्थान सम्पर्क पोर्टल( Rajasthan Sampark Portal) से आमजनता को ‘हेल्प’ मिलती नजर नहीं आ रहा है। आमजन की शिकायतों को अफसरों ने फुटबॉल बना रखा है। सामान्य प्रकिया(general procedure) के तहत काम नही होने तथा विभागों के चक्कर काटने के बाद परेशान आम आदमी सम्पर्क पोर्टल पर गुहार लगाता है लेकिन उसकी सुनवाई यहां भी नहीं हो रही है। जिले के आम लोगों की 4 हजार 197 शिकायतें सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित हैं। इनमें 2 हजार 265 शिकायतें एल-1 लेवल पर, 772 शिकायतें एल-2 पर, 904 शिकायतें एल- 3 लेवल तथा 256 शिकायतें एल-4 लेवल लम्बित हैं। एल-4 का अर्थ है यह शिकायतें अब मुख्यमंत्री कार्यालय (Chief Minister's Office) स्तर पर लम्बित हैं। पेंडेेसी की यह स्थिति 1 अप्रेल 2014 से 16 अगस्त 2019 तक की है।

किसकी कितनी शिकायतें

सम्पर्क पोर्टल पर सर्वाधिक 627 शिकायतें राजस्व महकमें की लम्बित हैं। जबकि स्थानीय निकाय विभाग की 404, जलदाय विभाग की 350, पंचायती राज विभाग की 294, नगर निगम की 215,रसद विभाग की 182, अजमेर डिस्कॉम की 166, चिकित्सा शिक्षा की 106, एडीए (ada)की 105, मनरेगा की 103 शिकायतें लम्बित चल रही हैं। इसके अलावा सेकंडरी एज्युकेशन की 99

Read More :लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया भाग

अजमेर. लघु उद्योग भारती के रजत जयंती वर्ष पर नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में अजमेर इकाई के प्रतिनिधि मंडल में हिस्सा लिया। इसमें 310 शहरों के हजारों सदस्य सम्मिलित हुए। यह अधिवेशन 16 से 18 अगस्त तक आयोजित हुआ। अधिवेशन में नागपुर प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष दशरथ सिंह तंवर, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, सह सचिव रजनीश गर्ग एवं प्रदीप जैन आदि शामिल हुए।

Read More : राजीव गांधी की जयंती पर होंगे कार्यक्रम

अजमेर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी इस संबंध में रविवार को पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि 20 अगस्त को कांग्रेस की ओर से प्रदेश और जिला स्तर पर जयंती मनाई जाएगी।

Published on:
19 Aug 2019 01:19 pm
Also Read
View All