अजमेर

पुलिस चौकी के सामने छीना महिला का पर्स, संतुलन बिगड़ा तो छोड़ भागे बाइक

purse snatching: एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा निकला बालअपचारी
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2019, 12:04 PM IST
bikers
bikers

अपराधियों के हौसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस चौकी के सामने महिला (women) के हाथ से पर्स छीनकर ले गए। महिला ने शोर मचाया तो आपाधापी में भागे बाइकर्स का संतुलन बिगड़ गया। सडक़ पर गिरते ही उन्होंने बाइक छोडकऱ दौड़ लगा दी। रविवार सुबह अलवर गेट थाना पुलिस (police) ने बाइक के आधार पर एक आरोपी युवक को दबोच लिया जबकि साथी बालअपचारी निकला। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।

पुलिस के अनुसार पहाडग़ंज निवासी नीतू शनिवार रात साढ़े 10 बजे गुलाबबाड़ी पुलिस चौकी (police choki) के सामने स्थित शिव मंदिर में अपने मौसेरे भाई के साथ दीपक जलाने आई। वह मंदिर के बाहर खड़ी हो गई जबकि उसका भाई मंदिर में चला गया। मंदिर के बाहर खड़ी नीतू के हाथ से बाइक (bike) सवार दो युवकों ने झपट्टा मार पर्स छीन (purse snatched) लिया। नीतू के हाथ से पर्स छीनकर तेजी गति में भागे बाइकर्स (bikers) कुछ दूरी पर असंतुलित होकर गिर गए। यह देख आसपास मौजूद लोग दौड़े लेकिन उन्होंने बाइक (bike) को छोड़ दौड़ लगा दी। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया जबकि नीतू की शिकायत पर लूट का मामला (fir) दर्जकर लिया।

बाइक से हुई पहचान
सहायक (police) उप निरीक्षक दयानन्द शर्मा ने बताया कि आरोपियों की बाइक के रजिस्ट्रेशन नम्बर से पहचान हुई। पुलिस (police) ने सिंधी तोपदड़ा बैरवा बस्ती निवासी लोकेश पुत्र कृष्ण गोपाल बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी लोकेश ने अपने बालअपचारी साथी का नाम कबूला। पुलिस ने उसको निरूद्ध की कार्रवाई की। पुलिस (police) आरोपी लोकेश से पड़ताल में जुटी है।

Published on: