अजमेर

Read full news-पर्स चोरी को लेकर देर रात हुआ हंगामा, सीसी टीवी फुटेज दिखा सच

जयपुर रोड भूणाबाय मदस विश्वविद्यालय तिराहे पर रविवार रात कार सवार एक युवती का पर्स खोने पर हंगामा खड़ा हो गया। युवती ने थड़ी संचालक पर पर्स चोरी का आरोप लगाया। मामला सिविल लाइन्स थाने पहुंचा तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखा सच
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 2:46 AM IST
Purse theft, CC TV footage showing truth
read full news-पर्स चोरी को लेकर देर रात हुआ हंगामा, सीसी टीवी फुटेज दिखा सच

युवतियों ने मदस विवि तिराहे पर देर रात किया हंगामा, सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी, सड़क पर गिरा पर्स, उठा ले गया पिकअप चालक
अजमेर. जयपुर रोड भूणाबाय मदस विश्वविद्यालय तिराहे पर रविवार रात कार सवार एक युवती का पर्स खोने पर हंगामा खड़ा हो गया। युवती ने थड़ी संचालक पर पर्स चोरी का आरोप लगाया। मामला सिविल लाइन्स थाने पहुंचा तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें गैराज में आया पिकअप चालक सड़क पर गिरा पर्स उठाते नजर आया। पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका।बिट्स पिलानी की तीन छात्राएं रविवार रात को कार से जयपुर जा रही थी। भूणाबाय मदस विश्वविद्यालय तिराहे पर वह कुछ देर के लिए ठहरी। यहां उन्होंने थड़ी पर कुछ खरीदारी करने के बाद चली गई। गेगल टोल प्लाजा पहुंचने पर टोल के लिए पर्स टटोला लेकिन पर्स नदारद था। पर्स नहीं मिलने पर वह टोल प्लाजा से लौटीं। उन्होंने चाय की थड़ी संचालक गिरधारी सिंह को पर्स भूलने की कही। गिरधारी के पर्स मिलने से इन्कार करने पर युवतियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इधर सूचना मिलने पर सिविल लाइन्स थाने से हैडकांस्टेबल किशोर सिंह पहुंचे। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद प्रॉपर्टी डीलर को घर से बुलाकर उसकी दुकान बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

कार में बैठने के दौरान गिरा

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि युवतियों के कार में बैठने के दौरान पर्स सड़क पर गिर गया। उनके जाने के बाद एक कैम्पर वाहन के धक्का लगाते हुए कुछ युवक पहुंचे। धक्का लगाने वालों में शामिल एक युवक को पर्स नजर आ गया। उसने पर्स को पैर के नीचे दबाने के बाद चुपके से उठा लिया। इसके बाद वह पर्स से कुछ रुपए निकाल कर थड़ी संचालक से खरीदारी करने के बाद गैराज पर खड़ी अपनी पिकअप लेकर अजमेर की तरफ रवाना हो गया। यह सारा माजरा सीसीटीवी फुटेज में नजर आने के बाद मामला शांत हुआ।

सुबह फिर खंगाली फुटेज

पुलिस ने सोमवार सुबह फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में पिकअप चालक साफ नजर आ रहा है। खास बात यह कि पर्स में नकदी के अलावा एटीएम कार्ड, पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पिकअप चालक पास के गैराज में हैडलाइट के बल्ब बदलवाने आया था।

Published on: