अजमेर

दिल्ली से पूष्कर घूमने आए 8 युवक-युवतीयां अचेत अवस्था में हुए भर्ती

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 3:56 AM IST
recruiting unconscious
दिल्ली से पूष्कर घूमने आए 8 युवक-युवतीयां अचेत अवस्था में हुए भर्ती

अजमेर/पुष्कर

दिल्ली से आए एक परिवार के करीब आठ युवक-युवतियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी हक्का-बक्का हो गए, आनन-फानन में युवक युवतियों को पुष्कर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बारे में पुष्कर चिकित्सालय के डॉक्टर सुधीर माहेश्वरी का कहना है कि युवक युवतियों के साथ आए परिजनों ने बताया है कि उन्होंने कहीं भांग या कोई नशा जैसी वस्तुओं का सेवन कर लिया है। इसके कारण की तबीयत बिगड़ गई है।

शनिवार को पुष्कर आए थे
युवक युवतियों को वाहन में लेकर आए चालक का कहना है कि अचानक इनकी हालत बिगड़ गई । जिसके बाद इन्होंने टेम्पो ट्रेवलर में भी उल्टियां कीं। सभी अचेत युवक-युवती शनिवार को पुष्कर आए थे तथा पुष्कर के पुलिया के पास स्थित एक रिसोर्ट में ठहरे थे। रिसोर्ट संचालक विष्णु महावर ने इस बात से इनकार किया है कि उनके यहां पर खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सभी युवक युवतियों का पुष्कर चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

पढ़ें अन्य खबर..

शराब के नशे में धुत्त एक ड्राइवर ने जोधपुर में शनिवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। शास्त्री सर्किल पर लग्जरी कार इतनी तेज रफ्तार व लापरवाही से दौड़ाई कि पांच वाहनों को टक्कर मार दी और डिवाइडर पर चढ़ाकर भगा ले गया। सबसे पहले उसने सर्किल पर लगे पुलिस के बैरिकेड्स को टक्कर मारी। फिर उसने कार को सेक्टर सात की तरफ मोड़ ली, जहां उसने एक और बैरिकेड्स गिराया। पीछा करते आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने वैभव ने किसी तरह कार रुकवा ली और चालक को बाहर निकाला। बातचीत से पता चला कि वह नशे में धुत्त था। उसकी कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बाद में शास्त्रीनगर थाना पुलिस चालक व कार को थाने ले आई। ऑटो रिक्शा में सवार एक युवती के चोट आने की सूचना है।

Published on: