अजमेर

raavan dahan : तैयार हो रहे हैं कई ‘रावण’, गली-मोहल्लों में होगा दहन

शहर में अनेक स्थानों पर बन रहे हैं पुतले, अब कॉलोनियों में दहन का बढ़ा क्रेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 11:17 AM IST
raavan dahan : तैयार हो रहे हैं कई ‘रावण’, गली-मोहल्लों में होगा दहन
raavan dahan : तैयार हो रहे हैं कई ‘रावण’, गली-मोहल्लों में होगा दहन

अजमेर. शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतले बनाए जा रहे है। इन पुतलों का दहन कॉलोनी और गलियों में किया जाएगा। यहां पर 100 रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक के पुतले बनाए जा रहे हैं। इनका दहन मंगलवार को दशहरा महोत्सव के तहत किया जाएगा।

शहर में पिछले कुछ सालों से कॉलोनियों और गलियों रावण के पुतलों के दहन का क्रेज बढ़ा है। इसके कारण नवरात्र के साथ ही शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतलों का निर्माण प्रारंभ हो जाता है। यह विभिन्न आकार के बनाए जा रहे हैं। इसमें कई जगह तो ऑडर के बनाए जा रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक बताई जा रही है। हालांकि बड़े रावण के पुतले तो दो-तीन स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। शहर के हजारीबाग रोड, वैशाली नगर में पुरानी चौपाटी के पास, गौरव पथ बधिर स्कूल के पास और पुष्कर रोड सहित कई स्थानों पर रावण के पुतले बनाए जा रहे हैं। इनका दहन मंगलवार को दशहरे पर किया जाएगा।


40 फीट तक के बनाए रावण के पुतले

गौरवपथ पर रावण के पुतले विक्रेता केकड़ी निवासी शिवलाल ने बताया कि वह परिवार के छह लोगों के साथ यहां पर पुतले बना रहे हैं। तीन फीट से 40 फीट तक के पुतले बनाए गए हैं। इसमें एक पुतला ब्यावर जाएगा। इसके अलावा यहीं पर आस-पास की कॉलोनियों में जाएंगे। यह ऑर्डर के आधार पर बनाए गए हैं।

Published on: