अजमेर

राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं अजमेर, सेवादल कार्यकर्ताओं को देंगे ये खास मंत्र

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Feb 14, 2019
rahul gandhi in ajmer

अजमेर.

कायड़ विश्राम स्थली में कांग्रेस सेवादल का महाधिवेशन जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अजमेर पहुंचने वाले हैं। वे जल्द कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही उन्हें लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कामकाज और प्रत्याशियों को जिताने के लिए खास मंत्र देंगे। उधर सभा के दौरान कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ें

निकला मुर्हूत: यूनिवर्सिटी की नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षएं 28 से

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेवादल के महाधिवेशन में भाग लेने अजमेर आए हैं। वे कायड़ विश्राम स्थली पर सेवादल की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के अलावा सेवादल कार्यकर्ताओं की सलामी लेंगे। इसके बाद उन्हें विधिवत तरीके से मंच तक ले जाया जाएगा। यहां सेवादल का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। इसके बाद राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि कायड़ हैलिपेड पर उप जिला मजिस्ट्रेट अंजली राजोरिया तथा तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी, कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार योगी, जिला आबकारी अधिकारी भगवत सिंह राठौड, प्रशिक्षु आईएएस तेजस्वी राणा, एडीए उपायुक्त एन. एल. त्रिपाठी, कायड़ विश्राम स्थली पार्किंग पर पीसांगन के उपखंड मजिस्ट्रेट समन्दर सिंह भाटी एवं तहसीलदार सुभाष चन्द्र गोयल, वीआईपी पार्किंग पर नसीराबाद के उपखंड मजिस्ट्रेट मुकेश चौधरी एवं तहसीलदार बाबूलाल यादव, मीडिया पार्किंग स्थल पर रूपनगढ़ उपखंड मजिस्ट्रेट अशोक रणवा और पुष्कर तहसीलदार पंकज कुमार बडगूजर को नियुक्त किया गया है। सुरक्षा पास व्यवस्था के लिए एडीए के सचिव हेमन्त स्वरूप माथुर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

गांव में यूं चलेंगे ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्टूडेंट्स तैयार करेंगे रिपोर्ट
Published on:
14 Feb 2019 10:00 am
Also Read
View All