अजमेर

#Rahul Gandhi Ajmer visit: सफेद कुर्ता-पायजामा पसंद है राहुल को, बांदनवाड़ा में नजर आएगा ये अंदाज

उन्हें सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना पसंद है। बांदनवाड़ा में भी राहुल इसी पोशाक में नजर आएंगे।

less than 1 minute read
Apr 25, 2019
Rahul Gandhi Ajmer visit 2019

अजमेर.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत धार्मिक नगरी अजमेर से ही की थी। लगभग दो माह बाद पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में वे एक बार फिर अजमेर आ रहे हैं। राहुल गुरुवार को जिले के बांदनवाड़ा कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उन्हें सफेद कुर्ता-पायजामा पहनना पसंद है। बांदनवाड़ा में भी राहुल इसी पोशाक में नजर आएंगे।

लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत में राहुल 14 फरवरी को अजमेर आए। उन्होंने यहां पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कायड़ विश्राम स्थली पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में संबोधित किया। भले ही यह सेवादल का अधिवेशन था लेकिन राहुल ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया था।

पहनते हैं जींस-टी शर्ट भी
कुर्ते पायजामे के अलावा राहुल कभी-कभी जींस-टीशर्ट भी पहनते हैं। वे कई बार जींस-टी शर्ट में नजर आ चुके हैं। लेकिन अमूमन वे खादी के कुर्ते पायजामे में ही दिखते रहे हैं।

यहीं किया था गौत्र का खुलासा
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी राहुल गांधी धार्मिक यात्रा पर अजमेर-पुष्कर आए। उन्होंने पहली बार अपने गौत्र का खुलासा भी ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में किया था। राहुल 26 नवंबर 2018 को अजमेर आए। उन्होंने यहां ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में मत्था टेकर कांग्रेस की जीत के लिए दुआ की। इसके बाद वे तीर्थराज पुष्कर गए। यहां सरोवर पर पूजा अर्चना की और ब्रह्मा मंदिर में दर्शन किए।

Published on:
25 Apr 2019 09:29 am
Also Read
View All