
अजमेर. कायड़ स्थित विश्राम स्थली कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट किशनगढ़ एयरपेार्ट पहुंच चुके हैं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आने में कुछ देर हो सकती है। फिलहाल और गहलोत और पायलट एयरपोर्ट पर ही मौजूद है।
राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) दिल्ली से किशनगढ़ तक प्लेन में पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर में अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली जाएंगे। गांधी को सुबह 9.45 बजे अजमेर पहुंचना था। लेकिन अब तक वे किशनगढ़ नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा उनके कार्यक्रम में आगमन में देरी हो सकती है।
भारत सभी धर्मों का देश
अधिवेशन में डॉ. एस. एन. सुब्बाराव ने कहा कि भारत में जैन, बौद्ध धर्म सिख आदि हैं। दुनिया के सबसे अधिक मुसलमान यहां है। ईसाई धर्म की भी बहुतायत है। भारत में विविधता है। यहां युवाओं को जाति धर्म के विभिन्न लोग है। राष्ट्र प्रेम जगाना जरूरी है। सेवा भारत को अखंड बना कर रखना। जाति, धर्म, भाषा सबसे सर्वोपरि राष्ट्रध्वज है। हम राष्ट्र को सलामी देते हुए राष्ट्रध्वज को समर्पण करेंगे। राष्ट्रध्वज के आदेश व मूल्यों के लिए आदर देते हुए उसे सलामी करेंगे।
सेवादल जमीनी संगठन
कार्यक्रम में सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता साम्प्रदायिक सौहार्द एकता व अखंडता के साथ देश में सहिष्णुता की भावना जगाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएगा। कांग्रेस की रीति नीति को आमजन तक पहुंचा कर पार्टी को जीत दिलाएगा। देसाई ने कहा कि मौजदा समय में देश में तानाशाही का माहौल बनाया है, देश को तोडऩे वालीे लोगों को जाति धर्म के नाम पर बांटने के प्रयास करने वाली ताकतों से मुकाबला करने के लिए सेवादल की श्वेत सेना तैयार है।