अजमेर

Rahul Gandhi Ajmer Visit: किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे गहलोत और पायलट, कर रहे राहुल गांधी का इंतजार

Rahul Gandhi Ajmer Visit: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट किशनगढ़ एयरपेार्ट पहुंच चुके हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Feb 14, 2019
gehlot and pilot in kishangarh

अजमेर.

Rahul Gandhi Ajmer Visit: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कायड़ स्थित विश्राम स्थली कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय अधिवेशन जारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ) किशनगढ़ एयरपेार्ट पहुंच चुके हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi )का इंतजार कर रहे हैं।

राहुल गांधी दिल्ली से किशनगढ़ तक प्लेन में पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर में अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली जाएंगे। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी साथ होंगे। उधर गहलोत और पायलट किशनगढ़ पहुंच चुके हैं।

अधिवेशन जारी
अधिवेशन में डॉ. एस. एन. सुब्बाराव ने कहा कि भारत में जैन, बौद्ध धर्म सिख आदि हैं। दुनिया के सबसे अधिक मुसलमान यहां है। ईसाई धर्म की भी बहुतायत है। भारत में विविधता है। यहां युवाओं को जाति धर्म के विभिन्न लोग है। राष्ट्र प्रेम जगाना जरूरी है। सेवा भारत को अखंड बना कर रखना। जाति, धर्म, भाषा सबसे सर्वोपरि राष्ट्रध्वज है। हम राष्ट्र को सलामी देते हुए राष्ट्रध्वज को समर्पण करेंगे। सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि सेवादल कार्यकर्ता साम्प्रदायिक सौहार्द एकता व अखंडता के साथ देश में सहिष्णुता की भावना जगाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएगा।

Updated on:
14 Feb 2019 10:09 am
Published on:
14 Feb 2019 09:47 am
Also Read
View All