छह माह के लिए अस्थायी विस्तार अजमेर. नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार दौराई स्टेशन तक किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से यह ट्रेन दौराई से संचालित होगी। दौराई स्टेशन तक यह विस्तार अस्थाई तौर पर छह माह के लिए किया गया है।उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण […]
छह माह के लिए अस्थायी विस्तार
अजमेर. नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार दौराई स्टेशन तक किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार से यह ट्रेन दौराई से संचालित होगी। दौराई स्टेशन तक यह विस्तार अस्थाई तौर पर छह माह के लिए किया गया है।उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12015, नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस 18 फरवरी को नई दिल्ली से प्रतिदिन सुबह 6.10 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर 13.00 बजे आगमन व 13.10 बजे रवाना होकर 13.35 बजे दौराई पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12016 दौराई- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 18 फरवरी से दौराई से प्रतिदिन 15.15 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर 15.40 बजे आगमन व 15.50 बजे प्रस्थान कर 22.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।