पुलिस की उड़ी नींद, घरों से बाहर निकलकर सडक़ पर आए लोग, मौके पर जुटी भीड़
अजमेर.
शहर के जादूगर क्षेत्र में बुधवार मध्य रात अज्ञात तरीके से पत्थरों की बरसात होने से सनसनी फैल गई। इससे तीन जने घायल हो गए। इसके चलते देर रात लोग घरों से बाहर आ गए। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच जायजा लिया। लेकिन पत्थर कहां से आए इसका कोई सुराग नहीं लगा।
पार्षद चंदन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से रात में पत्थर, टाइल और ईटें बरस रही है। एक दो दिनों से दिन में भी एकाएक पत्थर बरस रहे है। बुधवार रात को करीब 11 बजे ऊपर से कई बार पत्थर, टाइल के टुकड़े, ईटें गिरी। इससे एक कार का शीशा टूट गया। वहीं तीन बबलू, भरत सहित तीन जने चोटिल हो गए। क्षेत्रवासियों ने अलवर गेट थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को गश्त का आश्वासन दिया। कई दिनों से आ रहे है पत्थरक्षेत्रवासियों ने बताया कि बीते कई दिनों से रात में एकाएक पत्थर, ईटें और अन्य वस्तुए गिर रही है। कई बार दिन में भी पत्थर गिरे। पहले तो लोगों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। धीरे-धीरे इनके गिरने का सिलसिला बढऩे लगा। बुधवार को ज्यादा पत्थर गिरे इसके बाद लोगों को पुलिस को सूचित किया। लेकिन पुलिस भी पत्थर कहां से आ रहे है इसका पता नहीं लगा सकी।