तेज बौछारों ने भिगोया अजमेर को, मौसम हुआ कुछ यूं खुशनुमा

सुबह धूल-धूसरित रहा आसमान। दोपहर 3.45 बजे बादलों ने खामोशी तोड़कर पूरे शहर को बौछारों से भिगोया।

less than 1 minute read
May 21, 2017
rain pour ajme in may 2017

मौसम ने रविवार को कई रंग बदले। सुबह बारीक धूल छाई रही। दोपहर 3 तक बादलों के कारण धूप-छांव का दौर चला। करीब 3.45 बजे शहर में तेज हवाओं संग बौछारों ने भिगोया। इससे मौसम कुछ देर सुहावना हो गया। बाद में उमस ने पसीने बहा दिए।

शनिवार की तरह रविवार को भी कुछ देर धप निकलने के बाद आसमान धूल-धूसरित हो गया। घरों, वाहनों और सड़क पर बारीक धूल की परत छा गई। इससे राहगीर और वाहन चालक परेशान हुए। हवा चलने के बावजूद गर्मी ने पसीने बहाए।

दोपहर में घटाओं ने आसमान पर डेरा लिया। करीब 3.45 बजे बादलों ने मुंह खोला। पड़ी। शहर के वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पुष्कर रोड, कोटड़ा, पंचशील, फायसागर क्षेत्र, आनंद नगर, बजरंगढ़ चौराहा, जयपुर रोड, शास्त्री नगर और अन्य इलाकों में बौछारों ने भियोगा। कई जगह सड़कों पर पानी बह गया।

पारे में आई गिरावट

बीते दो-तीन दिन से राजस्थान और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते लगातार दूसरे दिन मौसम धूल-धूसरित बना रहा। बादल छाने और बरसात के चलते गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़े। इसके चलते पारे में गिरावट आई।

Published on:
21 May 2017 05:17 pm
Also Read
View All
ममता बनर्जी को अपने ही गढ़ में मिल रही कड़ी चुनौती, बंगाल की सबसे हॉट सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, क्या कहते हैं मतदाता?

ईरान के तेल भंडार फुल, फट सकती हैं पाइप लाइनें, होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नाकेबंदी से मंडराया खतरा

भारतीय सशस्त्र बलों में अभिवादन के लिए बोला जाने वाला ‘जय हिंद’ शब्द कहां से आया? पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने बताया इसका इतिहास

‘मैं पैदा हुई तो सबसे पहले देखने पहुंची थीं इंदिरा गांधी’, अमीषा पटेल ने खोले पुराने राज, कहा- पूर्व PM ने कराई थी मेरे पैरेंट्स की शादी

गोरखपुर में लुटेरों से भिड़ी ज्वेलर्स की बेटी, बीच सड़क उठा कर पटकी… छीना झपटी में लाखों के जेवर लेकर फरार