
पहले हुई मुंह दिखाई की रस्म, कुछ यूं हुआ डिब्बों में बंद भाग्य
अजमेर. दावेदारों की पहले मुंह दिखाई की रस्म अदा की गई फिर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग बनाए गए ब्लॉक में एक-एक कर दावेदार आगे बढ़ते गए और मुंह दिखाई के साथ उन्हें बाहर बैठाया गया। बाद में पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को थमाई गई पर्ची पर अपनी रायशुमारी अंकित करवाई गई। मुंह दिखाई रस्म में श्रेष्ठ चेहरा, बहुत अच्छा और अच्छा मानते हुए तीन नाम लिखवाए गए। बाद में एक-एक कर सभी से इस रायशुमारी को बंद डिब्बे में डलवाया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की आमराय जानने एवं टिकट मिलने के बाद विरोधाभास की स्थिति नहीं बने इसके लिए अजमेर जिले के भाजपाइयों की रायशुमारी कार्यक्रम जयपुर में आयोजित हुआ। इसमें भाजपा पदाधिकारियों एवं अपेक्षित जनप्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों को विधानसभावार बनाए गए ब्लॉक में बैठाया गया। इसके बाद टिकट के दावेदारों को बाहर बुलवाकर एक-एक कर पदाधिकारियों के सामने बुलवाकर परिचय कराते हुए बैठाया।
पर्चियों पर लिखे तीन नाम और सुझाव
पार्टी के अपेक्षित कार्यकर्ताओं से टिकट के दावेदारों में से पहले नम्बर, दूसरे नम्बर एवं तीसरे नम्बर के लिए नाम लिखवाए गए। इसके बाद भाजपा की जीत कैसे हो इसके लिए तीन सुझाव एवं कांग्रेस की हार के लिए तीन सुझाव लिखवाकर पर्ची को बंद डिब्बे में डलवाया गया।
आठों विधानसभाओं में ये रहे दावेदार
अजमेर उत्तर : वासुदेव देवनानी, शिवशंकर हेड़ा, कंवलप्रकाश किशनानी, नीरज जैन, जे.के. शर्मा, कुंदनमल वैष्णव।
अजमेर दक्षिण : अनिता भदेल, बाबूलाल सिंगारिया एवं मनोज डीडवानियां।
नसीराबाद : रामस्वरूप लाम्बा, सरिता गैना, भैंरूलाल गुर्जर।
पुष्कर : सुरेश सिंह रावत, मुंसिफ अली, नन्दाराम चौधरी, कमल पाठक, अशोक चौधरी।
किशनगढ़ : भागीरथ चौधरी, सुरेश टांक, चेतन चौधरी, शंभू शर्मा, जगजीत सिंह, गुणमाला पाटनी।
केकड़ी : शत्रुघ्न गौतम, राजेन्द्र विनायका, राधेश्याम पोरवाल, रिंकू कंवर, गोपाल धोबी, अनिल मित्तल।
मसूदा : सुशीलकंवर पलाड़ा, नवीन शर्मा, सुभाष वर्मा, वेदप्रकाश चौहान, किशनगोपाल चौहान, आशीष सांड, वीरेन्द्र कानावत, कैलाश गुर्जर, गणपत मुनीम, प्रहलाद शर्मा।
ब्यावर : शंकर सिंह रावत, तिलक सिंह रावत, देवीशंकर भूतड़ा, देवेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह रावत।