30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटिश जमाने का है यह अजमेर का स्कूल, sports में भी आगे हैं यहां के स्टूडेंट्स

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
1

games and sports

अजमेर.

24 वीं पेंटाग्यूलर (पंचकोणीय) खेलकूद स्पर्धा में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर के कैडे्टस ने शानदार प्रदर्शन किया। देश की धौलपुर, बेंगलूरू, बेलगांव और चैल सहित अजमेर के कैडेट्स ने बास्केटबॉल, फुटबॉल, बॉक्सिंग सहित अन्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

अजमेर में आयोजित प्रतियोगिता का समापन हो चुका है। मुख्य अतिथि कर्नल मनीषा शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान कैडेट्स ने अपने-अपने क्षेत्र के आंचलिक नृत्य पेश किए। अजमेर स्कूल ने अंग्रेजी लघु नाटिका काउन्ड यॉर ब्लेसिंग अैार पंजाबी नृत्य पेश किया। प्राचार्य लेफ्निटनेंट कर्नल अमित डागर, प्रशासनिक अधिकारी मेजर यशस्वी शेखावत, शिक्षा प्रभारी महेंद्र पाल सिंह और अन्य मौजूद रहे।

यह रहे परिणाम :

क्विज-राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चैल प्रथम, बेलगांव द्वितीय, अजमेर तृतीय,, बेंगलूरू चतुर्थ, धौलपुर-पंचम (चैल के अक्षांश और हर्षित गुलेरिया श्रेष्ठ)
मुक्केबाजी-अजमेर प्रथम, धौलपुर द्वितीय, बेंगलूरू तृतीय, बेलगांव चतुर्थ, चैल पंचम (जयन्त और आशुतोष श्रेष्ठ)

फुटबॉल-अजमेर प्रथम, बेलगांव द्वितीय, बेंगलूरू तृतीय, चैल चतुर्थ, धौलपुर पंचम (अभिषेक श्रेष्ठ फुटबॉलर)
वाद-विवाद प्रतियोगिता-अजमेर प्रथम, बेंगलूरू द्वितीय, बेलगाम तृतीय, धौलपुर-चतुर्थ, चैल तृतीय

(कनिष्ठ वर्ग में प्रभात पांडेय अजमेर, उदित प्रकाश बेंगलूरू द्वितीय)
(वरिष्ठ वर्ग में सांध्यदीप त्रिपाठी अजमेर, किशन सिंह बेंगलूरू द्वितीय)

बास्केटबॉल-अजमेर प्रथम, बेंगलूरू द्वितीय, धौलपुर तृतीय, बेलगांव चतुर्थ, चैल पंचम (साहिल श्रेष्ठ खिलाड़ी)