3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Patrika Hamrah: हमराह हुआ अपना अजमेर, दिखे सुबह के सतरंगी नजारे

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
hamrah proramme

hamrah proramme

अजमेर.

शहरवासियों के लिए रविवार की सुबह उल्लाह और खुशियों के रंग से सराबोर रही। राजस्थान पत्रिका की प्रेरणा, सामाजिक संगठनों के सहयोग से चंदवरदायी नगर खेल स्टेडियम में आयोजित हमराह कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह और उल्लास से भाग लिया।

रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता को छोडकऱ लोग खुशनुमा सुबह में सुकून के पल बिताने पहुंचे। जहां बच्चों को तो मानो मौज-मस्ती की खुली छूट मिल गई। वहीं युवाओं, बालिकाओं, महिलाओं और बुजर्गों ने योग, कसरत और पारम्परिक खेलकूद का लुत्फ उठाया।

सुबह 6.30 बजे से ही लोगों ने चंदवरदायी नगर खेल स्टेडियम पहुंचना शुरु कर दिया। काले धुंए और वाहनों की आपाधापी से कोसों दूर रहते हुए लोगों को अरावली की खूबसूरती को निहारने का अवसर मिला। बच्चों की खुशियों को तो मानो पंख लग गए। उन्होंने खुली सडक़ पर साइकिल चलाने का भरपूर मजा लिया। महिलाएं, पुरुष मखमली घास और सडक़ पर सैर करते नजर आए।

लोकतंत्र की स्वच्छता शपथ

हमराह के दौरान लोकतंत्र को स्वच्छ करने के चेन्जमेकर अभियान के तहत स्वच्छ राजनीति और मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। डॉ. बलराम बच्चानी, पार्षद चंद्रशेखर बालोटिया, पार्षद सुनील केन और अन्य मौजूद रहे। लोगों ने स्वच्छ राजनीति, अच्छी छवि और शहर का विकास करने वाले वाले राजनेताओं को चुनने की शपथ ली।

ओपन जिम में कसरत

सुबह के शांत वातावरण में लोगों ने ओपन जिम का फायदा उठाया। महिलाएं, बच्चे, नौजवानों ने कसरत की। जिम में लगे विभिन्न उपकरणों पर हर कोई व्यायाम करता नजर आया। इसके अलावा लोगों ने योगाभ्यास भी किया। पेड़ के नीचे बुजुर्ग और बच्चे ध्यान करते दिखे।

स्वास्थ्य जांच भी
मौके पर स्वास्थ्य जांच भी की गई। इसके तहत लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य जांच कर परामर्श दिया गया। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता नजर आई।

प्रतियोगिताओं में दिखाई भागीदारी

हमराह के दौरान प्रतियोगिताएं हुई। बच्चे स्टेडियम के अन्दर ही साइकिल दौड़ करते दिखे। टी-20 क्रिकेट मैच में टीमों के बीच मुकाबला हुआ। खिलाडिय़ों ने बैटिंग और बॉलिंग में कमाम दिखाया। बच्चों ने स्केटिंग का भी लुत्फ उठाया। महिलाएं और बालिकाएं रस्सी कूद में आगे रहीं। जैसे ही प्राची से सूरज निकलना सबने सूर्य नमस्कार किया। सुबह के अद्भुत नजारे को लोगों को मोबाइल में कैद भी किया।

सोशल मीडिया पर छाया हमराह

हमराह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने खुद और परिवार की सेल्फी-फोटो खींचकर फेसबुक और वॉट्सएप पर अपलोड किए। इस पर उन्हें तुरन्त कमेंट और लाइक्स मिले। प्रतियोगिताओं में जीतने वालों को ईनाम मिले तो उनकी खुशियां बढ़ गई।

बोले शहरवासी नियमित हो आयोजन

हमराह में सुबह लोगों को मनचाही सुबह बिताने का अवसर मिला। यह पूरी तरह शहरवासियों का कार्यक्रम रहा। इस दौरान ना किसी औपचारिक स्वागत ना किसी का धन्यवाद दिया गया। ज्यादातर शहरवासियों ने कहा ऐसे कार्यक्रम नियमित होने चाहिए।

Story Loader