अजमेर

Rajasthan Assembly elections 2023: पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में महिला मतदाता

Rajasthan Assembly elections 2023: अजमेर सहित नवगठित ब्यावर और केकड़ी जिले में महिला मतदाता पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच महज 35 हजार 961 का ही अंतर है। नए मतदाताओं के लगातार जुड़ने पर अंतर और कम हो सकता है।

2 min read
Sep 24, 2023
photo_6086959039691995970_x.jpg

अजमेर. Rajasthan Assembly elections 2023: अजमेर सहित नवगठित ब्यावर और केकड़ी जिले में महिला मतदाता पुरुषों को टक्कर देने की तैयारी में हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच महज 35 हजार 961 का ही अंतर है। नए मतदाताओं के लगातार जुड़ने पर अंतर और कम हो सकता है। राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव आयोग और प्रशासनिक स्तर पर मतदाता सूची तैयार कराने के अलावा नव मतदाताओं के पंजीयन और अन्य कार्य जारी हैं। पुरुष और महिला मतदाताओं के मामले में अब धीरे-धीरे अंतर कम हो रहा है। यह महिलाओं की बढ़ती संख्या का परिचायक है। मौजूदा वक्त जिले में 999709 पुरुष और 963748 महिला मतदाता हैं। नवम्बर 2022 की स्थिति में निर्वाचन कार्यालय ने जो जानकारी मुहैया कराई थी उसमें एक हजार पुरुषों पर महज 921 महिला मतदाता थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर एक हजार पुरुष मतदाताओं में 929 महिला मतदाता हो गई हैं। अलबत्ता ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या महज 25 ही बताई गई है।

अजमेर दक्षिण में सर्वाधिक महिलाएं
आठों विधानसभा क्षेत्रों में किशनगढ़ विधानसभा में महिला मतदाता सर्वाधिक हैं। यहां 1 लाख 35 हजार 529 महिला मतदाता हैं। सबसे कम 1 लाख 4 हजार 358 महिला मतदाता अजमेर दक्षिण क्षेत्र में हैं। नई सूची की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 9 महीने में महिला मतदाताओं का आंकड़ा 8 फीसदी बढ़ गया है।

आठों विधानसभा में कुल मतदाता
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में 19 लाख 63 हजार 482 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 9 लाख 99 हजार 709 पुरुष, 9 लाख 63 हजार 748 पुरुष हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 25 हैं। मालूम हो कि राज्य सहित जिला निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विधानसभा पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर कुल

किशनगढ़ 143945 135529 3 279477

पुष्कर 128267 122002 1 250270

अजमेर उत्तर 103862 102711 15 206588

अजमेर दक्षिण 104535 104358 1 208894

नसीराबाद 118615 113497 1 232113

ब्यावर 130506 125924 2 256432

मसूदा 138090 132352 1 270443

केकड़ी 131889 127375 1 259265

Published on:
24 Sept 2023 10:21 am