Rajasthan Board 10th Result 2026:अजमेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को दोपहर वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया।
Rajasthan Board 10th Result 2026:अजमेर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को दोपहर वेबसाइट पर बटन दबाकर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। बोर्ड के इतिहास में पहली बार दसवीं का परिणाम परीक्षा समाप्ति के मात्र 23 दिन में जारी किया गया है। इसके साथ ही 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया है। परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि दसवीं की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक कराई गई थीं। राज्य में कुल 6195 केंद्रों पर विषयवार परीक्षाएं हुई। 30 हजार से ज्यादा परीक्षकों ने विद्यार्थियों की कॉपियाें की जांच की। वर्ष 2026-27 में दसवीं की परीक्षा दो बार कराई जाएगी। पहली परीक्षा अनिवार्य और दूसरी ऐच्छिक होगी।
दसवीं (सेकंडरी) में पंजीकृत विद्यार्थी- 10 लाख 68 हजार 109
प्रवेशिका में पंजीकृत 7 हजार 817
राजस्थान बोर्ड इस बार अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है आमतौर पर 10वीं का रिजल्ट मई या जून में जारी होता है, लेकिन इस बार मार्च में ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं।
महज 23 दिनों में 30,915 परीक्षकों ने करीब 64 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी की। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है, जिसके चलते बोर्ड ने युद्ध स्तर पर काम कर समय से पहले रिजल्ट तैयार किया है।8वीं कक्षा का परिणाम इस बार 97.01% रहा है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाना होगा। वेबसाइट खुलने के बाद 'Secondary Exam Result 2026' या 'RBSE 8th Result 2026' लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.