अजमेर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आया बड़ा अपडेट, 10वीं और 12वीं की ये परीक्षा तिथि बदली

RBSE Big Update : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से आया बड़ा अपडेट। माध्यमिक परीक्षा की एक अप्रेल एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा की 4 अप्रेल को होने वाली परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है। जानें नई डेट क्या है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 10:24 AM IST
Rajasthan Board of Secondary Education Big Update 10th and 12th this Exam Date Changed

RBSE Big Update : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 जनवरी को जारी सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी परीक्षा टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। माध्यमिक परीक्षा की एक अप्रेल एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा की 4 अप्रेल को होने वाली परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है।

10वीं की परीक्षा तिथि में संशोधन

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि टाइम टेबल के अनुसार 1 अप्रेल मंगलवार को तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा अब 4 अप्रेल को होगी।

12वीं की परीक्षा तिथि में संशोधन

इसी तरह उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के टाइम टेबल में 4 अप्रेल को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान/इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रेल को ली जाएगी।

इसलिए बदलाव

बोर्ड प्रशासन के अनुसार एक अप्रेल को दसवीं की संस्कृत व अन्य भाषाओं की परीक्षा तय थी। लेकिन 31 मार्च को ईद का अवकाश है। यदि चांद दिखाई नहीं दिया तो अगले दिन ईद एक अप्रेल को होगी। जबकि 12 वीं की 4 अप्रेल को कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़ी परीक्षा के दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भी परीक्षा है। इसमें 12वीं के छात्र शामिल होते हें। इस परिस्थिति के मद्देनजर दोनों परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।

Updated on:
4 Feb 2025, 10:24 AM IST
Published on: