Bhajanlal Cabinet Meeting : राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज 4 फरवरी को शाम 4 बजे सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सीएम आवास पर होगी। पहले कैबिनेट और बाद में मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक बैठक में उद्योग विभाग से जुड़ी कुछ पॉलिसी, कार्मिकों को लेकर नियमों में कुछ संशोधन और ऊर्जा अलावा अन्य कई विभागों से जुड़े मामले रखे जाएंगे।